Crime- मनीषा मौत मामला: पंचकूला की सीबीआई विशेष अदालत में पहुंचा पिता संजय, क्लोजर रिपोर्ट पर होगी चर्चा -#INA

मनीषा मौत मामले में एक साल बीत जाने के बाद आखिर वो घड़ी आ गई जब मौत का खुलासा होने जा रहा है। हालांकि सीबीआई की तरफ से मनीषा मौत मामले की जांच नौ माह में पूरी कर 12 अगस्त को क्लोजर यानी अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी थी। जिस पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई होगी। इस अदालत में मनीषा के पिता संजय सहित तीन अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।




सीबीआई की विशेष अदालत क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने के संबंध में मनीषा के परिजनों से भी उनकी संतुष्टी के बारे में पूछ सकती है। वहीं मनीषा के पिता संजय का कहना है कि वह बेटी की मौत को न्याय दिलाने तक चुप नहीं बैठेंगे। सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट का अवलोकन के उपरांत ही . का फैसला लेंगे। अगर वे सीबीआई की जांच से संतुष्ट नहीं हुए तो फिर न्यायालय में गुहार लगाई जाएगी।

Credit By Amar Ujala

Back to top button