Crime – किसी और की दुल्हन बनने जा रही थी, शादी से 3 दिन पहले प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला, फिर खुद भी दे दी जान- #INA

8 फरवरी को थी प्रेमिका की शादी.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में उस समय एक प्रेम कहानी का अंत हो गया, जब बॉयफ्रेंड ने अपनी ही गर्लफ्रेंड की हत्या कर सुसाइड कर लिया. दरअसल, प्रेमिका की कहीं दूसरी जगह शादी होने जा रही थी. इसी बात से प्रेमी नाराज था. गुरुवार को वो अचानक प्रेमिका के घर जा पहुंचा. वहां उसने आव देखा ना ताव, गर्लफ्रेंड पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार कर डाले. इससे गर्लफ्रेंड की मौत हो गई. यही नहीं फिर खुद को भी चाकू घोंपकर प्रेमी ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.
घटना के बाद दोनों परिवार में गमों का पहाड़ टूट गया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने चप्पे-चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
मामला जानसठ कोतवाली क्षेत्र के भलवा गांव का है. यहां रहने वाली 27 वर्षीय प्रगति और 30 साल के रोहित के बीच पिछले लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक ही जाति से थे और एक ही गांव के रहने वाले थे. बताया ये भी जा रहा है कि दोनों गुड़गांव में प्राइवेट कंपनी में एक साथ काम भी किया करते थे. लेकिन प्रेमिका प्रगति के परिजनों को उनकी ये प्रेम कहानी मंजूर नहीं थी, जिसके चलते प्रगति का रिश्ता उसके परिवार वालों ने कहीं और तय दिया गया था. 8 अप्रैल को प्रगति की शादी थी.
पहले गर्लफ्रेंड, फिर खुद को घोंपा चाकू
इसी बात से नाराज होकर रोहित ने पहले प्रगति को मार डाला. फिर खुद भी जान दे दी. जानकारी के मुताबिक, पहले रोहित और प्रगति के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई. लेकिन एकाएक रोहित ने धारदार हथियार से पहले प्रगति पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. उसके बाद उसने खुद को भी चाकू मार लिए, जिससे वो खुद भी मौत की आगोश में सो गया.
प्रेमी युगल की मौत के बाद दोनों परिवार में कोहराम बच गया. पुलिस इस मामले में गहनता से अपनी जांच पड़ताल कर रही. पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि घटना प्रेम प्रसंग में हत्या और आत्महत्या से जुड़ी है.
‘दोनों साथ में सुसाइड करने वाले थे’
मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया- हमें सूचना मिली तो हमारी पूरी टीम एसपीआरए, सीओ और जानसठ की पूरी टीम के साथ-साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. मौके से सभी सबूतों को एकत्रित कर लिया गया है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. अभी ये भी जानकारी सामने आ रही है कि दोनों साथ में आत्महत्या करने वाले थे. हालांकि, अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है. मृतका की बहन और भाई ने बताया है कि घटना के वक्त दरवाजा अंदर से बंद था.
(रिपोर्ट: रविन्द्र सिंह)
किसी और की दुल्हन बनने जा रही थी, शादी से 3 दिन पहले प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला, फिर खुद भी दे दी जान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







