Crime- चंडीगढ़ में ‘ट्यूज डे गैंग’ काबू: तांत्रिक सरगना पहले देखता था कुंडली, फिर चुनता था कोठी; ऐसे करते थे कांड -#INA

तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदात सुलझाने का दावा
आरोपियों की पहचान पलवल निवासी सतपाल सिंह, पिंजौर निवासी रवि उर्फ पंडित और रूपनगर निवासी निखिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने सेक्टर-3 थाना क्षेत्र की तीन चोरी की वारदातें सुलझाने का दावा किया है। सतपाल और रवि तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हैं जबकि निखिल न्यायिक हिरासत में है।
पुलिस ने आरोपियों से चंडीगढ़ की दो और पंजाब की एक फर्जी नंबर प्लेट, काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स/स्प्लेंडर बाइक और सेंधमारी के औजार बरामद किए हैं। चोरी के सामान में टिसॉट, ह्यूगो बॉस, टॉमी हिलफिगर, दो कैसियो, पुलिस ब्रांडेड और मेजेस्ट्रॉन क्वार्ट्ज घड़ियां, सोने-चांदी के आभूषण और चांदी के बर्तन शामिल हैं। कटर मशीन, अन्य औजार, इंपोर्टेड ड्राई फ्रूट्स और चोरी किए कपड़े भी मिले हैं।
सतपाल पर आठ और रवि पर कई मामले
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सतपाल के खिलाफ 2003 से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और रेलवे पुलिस क्षेत्र में आठ मामले दर्ज बताए गए हैं। इनमें चोरी, डकैती, लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। रवि के खिलाफ 2015-16 में हरियाणा और चंडीगढ़ में चोरी, सेंधमारी और चोरी का सामान रखने समेत कई मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों और चोरी का सामान ठिकाने लगाने वाले संपर्कों के बारे में पूछताछ कर रही है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस से उनके रिकॉर्ड का सत्यापन भी कराया जा रहा है।
पुलिस ने ट्यूज डे गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मंगलवार को वारदात करने और कुंडली-वास्तु के आधार पर घर चुनने की बात सामने आई है। आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ जारी है। -संजीव कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-3