दिल्ली के स्कूल में 12वीं की छात्रा का शव मिला:गार्ड रूम के पीछे जली हालत में मिली, बैग से लेटर बरामद; आत्महत्या की आशंका- INA NEWS

दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय बाल बालिका विद्यालय में शनिवार दोपहर 12वीं क्लास की एक छात्रा का शव मिला है। छात्रा की उम्र करीब 18 साल है। पुलिस ने बताया कि PCR कॉल के जरिए स्कूल में आग लगने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। वहां स्कूल के गार्ड रूम के पीछे छात्रा जली हुई हालत में मिली। पास में उसका स्कूल बैग भी था, जिससे तीन लेटर भी बरामद हुए हैं। पुलिस को आत्महत्या की आशंका है। पेट्रोल डालकर आग लगाने की आशंका पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। प्रारंभिक जांच में मामले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा पहलू सामने आया है। हालांकि, अधिकारियों ने इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। घटनास्थल की जांच करने और सबूत जुटाने के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया। मामले में आगे की जांच जारी है। —————————- यह खबर भी पढ़ें… नाबालिग रेप विक्टिम को अबॉर्शन की परमिशन: 31 हफ्ते की गर्भवती, कानून में 24 हफ्ते तक छूट; दिल्ली HC बोला- वो परवरिश कैसे करेगी दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 साल की रेप विक्टिम को 31 हफ्ते की प्रेग्नेंसी खत्म करने की अनुमति दी। कोर्ट ने कहा कि नाबालिग से बच्चे को जन्म देने और उसकी परवरिश का बोझ उठाने की उम्मीद करना उचित नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |