Crime- अमृतसर में देर रात हत्या: एक्टिवा साइड करने को लेकर बिगड़ी बात, दोस्तों ने ही युवक पर बरसाई छह गोलियां -#INA

अमृतसर के आनंद एवेन्यू इलाके में शुक्रवार रात एक्टिवा साइड करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है। वारदात रात करीब 11:30 बजे उसके घर के बाहर हुई। 

मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को उसके दोस्तों ने ही छह गोलियां मारीं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

मृतक के पिता के मुताबिक, अमित का किसी के साथ पुराना विवाद या रंजिश नहीं थी। एक्टिवा को साइड करने को लेकर कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपियों ने घर के बाहर अमित पर गोलियां चला दीं। हमले में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्य उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पिता ने बताया कि हमलावरों ने उनके बेटे पर छह गोलियां चलाईं। इनमें से दो गोलियां सिर पर, एक कमर में और एक टांग में लगी। बेटे की हत्या के बाद परिवार ने इंसाफ की मांग की है।

तीन भाइयों के शामिल होने की बात

पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के आपस में तीन भाई होने की बात सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस घटना के पीछे की वजह और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button