दिल्ली – दिल्ली का मौसम: बारिश से कुछ हल्का हुआ माहौल, आज के लिए भी यलो अलर्ट; छाये रहेंगे बादल – #INA

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में मंगलवार को मानसून की जोरदार बारिश हुई, जिससे दिन में ही रात जैसा नजारा दिखा। इस बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि, कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला।