दिल्ली चुनाव अपडेट:भाजपा का आरोप- AAP ने महिला सम्मान योजना के 30 हजार रजिस्ट्रेशन फॉर्म कचरे में फेंके, सभी तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के- INA NEWS

भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की महिलाओं को धोखा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP ने महिला सम्मान योजना के हजारों रजिस्ट्रेशन फॉर्म कचरे में फेंक दिए हैं। 30 हजार से ज्यादा फॉर्म तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के हैं। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘ये केजरीवाल की महिला सम्मान योजना है। फॉर्म पर महिलाओं के नाम, आधार कार्ड और दूसरी डिटेल है। हमें लगभग 30 हजार फॉर्म कूड़ा बीनने वाले के पास से मिले। अगर यह दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा नहीं है तो क्या है? वे (AAP) कहते हैं कि उन्होंने लगभग 20-25 लाख महिलाओं को रजिस्टर्ड किया है, लेकिन उन्होंने महिलाओं का डेटा कूड़ा बीनने वालों को बेच दिया।’ उन्होंने कहा- तो क्या वे (AAP) महिलाओं को झूठी उम्मीद दे रहे हैं? कि आप उन्हें 2100 रुपए का वादा कर रहे हैं, लेकिन उनकी जानकारी बेच रहे हैं? अगर यह डेटा किसी अपराधी के हाथ लग गया, तो उनके बैंक खाते में मौजूद सारा पैसा गायब हो जाएगा। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को नतीजे दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button