UP News: UP: ‘शादी का बना रही थी दबाव…’, साले ने जीजा के साथ मिलकर की प्रेमिका की हत्या, अरेस्ट – INA

Amroha Crime News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में पुलिस ने अज्ञात महिला का शव मिलने के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या प्रेमी और उसके बहनोई ने मिलक की थी. इसके बाद वह दोनों शव को रेलवे ट्रक के किनारे फेंककर फरार हो गए थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उन्होंने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं.
दरअसल, 7 मई 2026 को जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में भानपुर फाटक के पास रेलवे ट्रक के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. दो दिन बाद 9 मई को महिला की पहचान तनु पत्नी सुनील तमोली निवासी शिव विहार कॉलोनी, बल्लभगढ़ जनपद फरीदाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई.
गला दबाकर की गई हत्या
मृतका की उम्र करीब 26 वर्ष बताई गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कामिल के खिलाफ FIR दर्ज की, जो कि अमरोहा जिले के नौगावां सादात थाना क्षेत्र का रहने वाला है. जांच में आरोपी कामिल के बहनोई नाजिर की भी हत्या में भूमिका सामने आई है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें: इंदौर में बेटे को मदर्स डे पर मिला ना भूल पाने वाला दर्द, आंखों के सामने मां की मौत
शादी का दबाव बना मौत का कारण
पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए. पुलिस के मुताबिक, मृतका का अपने पति से विवाद चल रहा था और वह काफी समय से अलग रह रही थी. इसी दौरान उसकी नजदीकियां आरोपी कामिल से बढ़ गईं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए. बताया जा रहा है कि महिला लगातार कामिल पर शादी करने का दबाव बना रही थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था.
पूछताछ में क्या बताया?
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शादी के दबाव और विवाद से परेशान होकर कामिल ने अपने बहनोई नाजिर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. योजना के तहत दोनों महिला को गजरौला स्टेशन से आगे रेलवे पटरी किनारे सुनसान इलाके में ले गए, जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को उसी की चुन्नी से ढककर मौके पर छोड़ दिया और फरार हो गए.
गजरौला पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है.
UP: ‘शादी का बना रही थी दबाव…’, साले ने जीजा के साथ मिलकर की प्रेमिका की हत्या, अरेस्ट
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



