Delhi-Ncr उद्घाटन से पहले RRTS के सराय काले खां स्टेशन पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, PM कल करेंगे लोकार्पण- #INA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (22 फरवरी) को भारत की पहली नमो भारत RRTS का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही दिल्लीमेरठ नमो भारत कॉरिडोर राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा. इसके बाद सराय काले खां नमो भारत स्टेशन रविवार से यात्रियों के लिए खुल जाएगा. PM के उद्घाटन से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने RRTS सराय काले खां स्टेशन का जायजा.
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने Namo Bharat कॉरिडोर का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की. इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए.RRTS स्टेशन पर निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की पहली Regional Rapid Transit System (RRTS) नमो भारत ट्रेन के द्वितीय चरण का लोकार्पण किया जा रहा है.आज सराय काले खां स्थित Namo Bharat कॉरिडोर का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की.
22 फरवरी को माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा भारत की पहली नमो भारत RRTS का उद्घाटन किया जाएगा तथा संपूर्ण दिल्लीमेरठ नमो भारत कॉरिडोर राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।
आज सराय काले खां स्थित नमो भारत कॉरिडोर का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। संबंधित pic.twitter.com/mLqAHzakNn
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 21, 2026
सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार
सीएम ने आगे कहा कि निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए हैं. उन्होंने ने कहा कि दिल्ली की कनेक्टिविटी को बेहतर और आसान बनाने वाली इस अत्याधुनिक कॉरिडोर के लिए समस्त दिल्लीवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार.
यात्रियों को मिलेगी राहत
उद्घाटन के बाद सराय काले खां नमो भारत स्टेशन रविवार से यात्रियों के लिए खुल जाएगा. इस स्टेशन के खुलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. इससे दिल्ली से मेरठ की दूरी और कम हो जाएगी. मेरठ के बेगमपुल से दिल्ली के सराय काले खां तक रैपिड रेल का ट्रायल किया गया था. ट्रेन 55 मिनट में पहुंच गई. इसके बाद ट्रेन 12 बजे सराय काले खां से चली और 55 मिनट में बेगमपुल पहुंची. वहीं ट्रेन का संचालन 22 फरवरी से होगा. जिसे PM मोदी हरी झंडी दिखाएंगे. पहले फेस में फिलहाल न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक रैपिड ट्रेन संचालित है.
सराय काले खां स्टेशन में 5 एंट्री और एग्जिट गेट
सराय काले खां स्टेशन सबसे बड़े मल्टी मॉडल हब के रूप में बनाया गया है. यहां दिल्ली-मेरठ के साथ ही नमो भारत ट्रेन के प्रस्तावित दिल्ली-करनाल व दिल्ली-अलवर रूट भी मिलेंगे. इसे रेलवे और डीएमआरसी से भी जोड़ा गया है. सराय काले खां स्टेशन में 5 एंट्री और एग्जिट गेट, 14 लिफ्ट, 18 एस्केलेटर हैं. स्टेशन में सभी लिफ्ट और एस्केलेटर, प्लेटफार्म स्क्रीन डोर्स (पीएसडी) लगाए जा चुके हैं. यहां हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, मेट्रो की पिंक लाइन, वीर हकीकत राय आईएसबीटी और रिंग रोड को भी जोड़ा गया है.स्टेशन को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जोड़ने के लिए 280 मीटर लंबा फुटओवर ब्रिज बनाया गया है. इसमें 6 ट्रैवलेटर लगे हैं.
उद्घाटन से पहले RRTS के सराय काले खां स्टेशन पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, PM कल करेंगे लोकार्पण
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


