Delhi-Ncr दिल्लीः CM रेखा गुप्ता पर हमले के बाद हटाए गए पुलिस कमिश्नर, IPS सतीश गोलचा होंगे नए CP- #INA

दिल्लीः CM रेखा गुप्ता पर हमले के बाद हटाए गए पुलिस कमिश्नर, IPS सतीश गोलचा होंगे नए CP

IPS सतीश गोलचा

दिल्ली पुलिस को अपना फुल टाइम पुलिस कमिश्नर मिल गया है. भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अफसर सतीश गोलचा को नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. इससे पहले SBK Singh को पुलिस कमिश्नर बनाया गया था, लेकिन वह महज 20 दिन तक ही कमिश्नर के पद पर रह सके थे. उन्हें CM रेखा गुप्ता पर हुए हमले के 30 घंटे के अंदर हटा दिया गया.

आईपीएस सतीश गोलचा, जो वर्तमान में महानिदेशक (कारागार), दिल्ली के पद पर तैनात हैं, को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से अगले आदेश तक दिल्ली के पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया है. वह 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अफसर हैं.

इससे पहले पिछले 31 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर बनाया गया था. एसबीके सिंह 1988 बैच के अधिकारी हैं और उन्हें 1 अगस्त से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था.

एसबीके सिंह को संजय अरोड़ा की जगह दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर बनाया गया जो आज 31 जुलाई को रिटायर हो गए थे. एसबीके सिंह पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार संभालने के दौरान दिल्ली में होमगार्ड्स के डायरेक्टर जनरल के पद पर कार्यरत थे. इससे पहले तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के आईपीएस संजय अरोड़ा ने एक अगस्त, 2022 को राकेश अस्थाना की जगह दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बनाए गए थे

दिल्लीः CM रेखा गुप्ता पर हमले के बाद हटाए गए पुलिस कमिश्नर, IPS सतीश गोलचा होंगे नए CP

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button