Delhi-Ncr दिल्ली में पछुआ हवाएं बढ़ाएंगी ठंड, हिमाचल में इस दिन होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा यूपी-एमपी और राजस्थान का मौसम- #INA

दिल्ली-एनसीआर में अभी बारिश के आसार नहीं हैं.
Image Credit source: PTI
दिल्ली-एनसीआर में पहाड़ों की आने वाली पछुआ ठंड हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने मुताबिक दिल्ली में अगले चार दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. इस दौरान दिन में धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी, लेकिन शीतलहर का दौर अभी कुछ दिनों तक जारी रहेगा. हवाएं 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. वहीं दिल्ली के कई इलाकों में AQI अब भी 200 के पार बना हुआ है.
मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. IMD के अनुसार दिल्ली में 6 से 11 फरवरी तक बारिश के आसार नहीं है. इस दौरान सुबह के समय कोहरा और शीतलहर चलने की संभावना है, जिस कारण मौमस सर्द बना रहेगा.
दिल्ली के किन इलाकों में कितना AQI?
- अलीपुर – 217
- आनंद विहार – 261
- अशोक विहार – 259
- बवाना – 266
- बुराड़ी – 225
- चांदनी चौक – 242
- जहांगीरपुरी – 257
- लोधी रोड – 157
- मंदिर मार्ग – 154
- नरेला – 158
यूपी में पहुआ हवाएं बढ़ाएंगी ठंड
यूपी में अगले दो दिनों तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. इस दौरान पहाड़ों से आने वाली पहुआ हवाएं के कारण मौसम सर्द बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी को सक्रिय पश्चिमी विक्षोप के कारण मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है, लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं. वहीं कोहरे को लेकर भी IMD ने कोई चेतावनी नहीं जारी की है.
हिमाचल और उत्तराखंड में कैसे रहेगा मौसम?
हिमाचल प्रदेश के कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. मौसम विभाग ने 6 फरवरी से 9 फरवरी के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है. वहीं 10 और 11 फरवरी को भी हल्की बारिश के आसार हैं.
वहींं उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है. आईएमडी के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विभोक्ष के कारण 9 फरवरी को मौसम में बदलाव हो सकता है. इस दौरान उत्तरकाशी, चमोल और रूद्रप्रयाग सहित कई जिलों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिस कारण तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ने की उम्मीद है.
एमपी-राजस्थान में क्या है मौसम का हाल?
मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण राजस्थान के कई जिलों में 8 फरवरी को बारिश के आसार हैं. अभी मौसम में बदलाव होता रहेगा, जिस कारण ठंड से अभी लोगों को राहत मिलने की संभावना नहीं है. एमपी में अभी 9 फरवरी तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने 10 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है.
यहां देखें अपने शहर का मौसम
दिल्ली में पछुआ हवाएं बढ़ाएंगी ठंड, हिमाचल में इस दिन होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा यूपी-एमपी और राजस्थान का मौसम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


