दिल्ली – आज दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव: सुबह 4.30 बजे से शुरू होगा संचालन, छठ व्रतियों को दिल्ली सरकार की सौगात – #INA

छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली मेट्रो अपनी सेवाएं जल्दी शुरू करेगी। सोमवार यानी 16 नवंबर 2026 को छठ पूजा के ‘ऊषा अर्घ्य’ के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) अपने नेटवर्क के सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं सुबह 06:00 बजे के बजाय सुबह 04:30 बजे से शुरू करेगा।