खबर शहर , रिश्तों का खून: आगरा में जमीन के लिए सगे भाई की हत्या, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान; इलाज के दौरान मौत – INA

आगरा में जमीन के विवाद में एक भाई ने अपने सगे भाई के सिर पर पत्थर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान सुरेश नगर करबला निवासी 49 वर्षीय शाहिद कुरैशी के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में कहासुनी के बाद एक भाई ने शाहिद के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। 

सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। उपचार के दौरान शाहिद ने दम तोड़ दिया।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button