मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। शुक्रवार की रात 11:30 बजे . चल रहे कंटेनर में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार एनआईए के डिप्टी एसपी ईशान मेहरा (32) की मौत हो गई। बाइक पर सवार जयपुर की महिला पूनम घायल हो गईं।
हादसे के समय दोनों दिल्ली से बाजपुर जा रहे थे। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पंजाब के महोली निवासी ईशान मेहरा दिल्ली में एनआईए में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात थे। शनिवार और रविवार को दफ्तर की छुट्टी होने के कारण शुक्रवार की रात ईशान अपनी मित्र पूनम के साथ बाइक से बाजपुर जा रहे थे।
रात करीब साढ़े 11 बजे इनकी बाइक कटघर क्षेत्र में लखनऊ दिल्ली हाईवे पर देवापुर गांव के सामने से गुजर रही थी। इसी दौरान . चल रहे कंटेनर में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में ईशान और पूनम घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।