'अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए', राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से बोले जेपी नड्डा
.webp?w=1200&resize=1200,630&ssl=1)
संसद का बजट सत्र जारी है. पिछले चार दिनों से लोकसभा में जमकर हंगामा हो रहा है. जिसके चलते सदन की कार्यवाही को लगातार स्थगित करना पड़ रहा है. आज राज्यसभा में भी जेपी नड्डा के बयान को लेकर जमकर हंगामा हुआ. दरअसल, गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद सदन के नेता जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी बहस हो गई. जेपी नड्डा ने लोकसभा में पिछले दिनों में हुए हंगामे का जिक्र करते हुए राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्हें अबोध बालक कह दिया. जिसका कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारी विरोध किया.
राहुल गांधी को लेकर क्या बोले जेपी नड्डा?
जेपी नेड्डा ने राज्यसभा में कहा कि, “आपने राष्ट्रपति अभिभाषण पर चार दिन चर्चा की, विपक्ष के नेता ने अपने समय से 20 मिनट अधिक बोला, हमने कहा आप और बोलिए, जितना बोलना चाहते हैं आप बोलिए, यहां अच्छे माहौल में और डेमोक्रेसी खतरे में है इस तरह की बातें करना बिल्कुल गलत है.” नड्डा ने कहा कि, मैं इसका खंडन करता हूं. हम हर तरीके से चर्चा के लिए तैयार हैं.
उन्होंने आगे कहा कि, “मैं विपक्ष के नेता के माध्यम से ये कहना चाहूंगा कि जब हमारे हाउस में जब हम सारी बातें करने के लिए तैयार हैं तो चर्चा कीजिए. आप हमसे बहुत सीनियर हैं. आप सबमें से से बहुत से लोग हमसे सीनियर हैं लेकिन मैं एक बात जरूर निवेदन करूंगा कि अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए.”
'अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए', राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से बोले जेपी नड्डा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)

.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)
.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)
.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)




