Tach – IPL मैच में श्रेयस अय्यर के हाथ में दिखा DSLR जैसा फोन, हर कोई पूछ रहा- कौन सा है ये मोबाइल?

Last Updated:

आईपीएल मैच के दौरान श्रेयस अय्यर के हाथ में Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन देखा गया, जिसमें DSLR जैसी एक्सटर्नल लेंस लगी थी. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE जल्द भारत में लॉन्च हो सकते हैं और शानदार कैमरा फीचर्स के कारण ये काफी चर्चा में हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

DSLR को टक्कर देगा ये Vivo फोन! श्रेयस अय्यर के वायरल फोटो ने बढ़ाई दीवानगी.

मुंबई: आईपीएल का नाम आते ही सिर्फ चौके-छक्कों की बारिश ही नहीं, बल्कि मैदान के अंदर और बाहर की बातें भी चर्चा में रहती हैं. खिलाड़ियों की स्टाइल और उनके गैजेट्स भी उतने ही सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में हुए एक मैच के दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर एक अलग ही वजह से चर्चा में आ गए.

स्टेडियम में बैठे श्रेयस अय्यर एक ऐसा स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हुए नजर आए, जिसमें DSLR कैमरे जैसी बड़ी लेंस लगी हुई थी. उनके ये फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गए और टेक प्रेमियों के बीच काफी हलचल मच गई. हर कोई जानना चाहता था कि आखिर यह फोन कौन सा है.

श्रेयस अय्यर के हाथ में दिखा वह ‘कैमरा फोन’ कौन सा है?
आईपीएल मैच में श्रेयस अय्यर के हाथ में जो फोन दिखा, वह कोई और नहीं बल्कि वीवो X300 Ultra था. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका टेली-कन्वर्टर है. किसी प्रोफेशनल कैमरे की तरह इस फोन में एक्सटर्नल लेंस लगाकर दूर की तस्वीरें भी बेहद साफ तरीके से ली जा सकती हैं.

एक क्रिकेटर के हाथ में ऐसा हाई-टेक फोन देखकर सोशल मीडिया पर इसकी कैमरा क्वालिटी को लेकर जबरदस्त उत्सुकता बढ़ गई है.

वीवो कंपनी ने आधिकारिक तौर पर X (पहले ट्विटर) पर दो नए फोन के टीजर जारी किए हैं. भारत में इस सीरीज के तहत दो मॉडल लॉन्च किए जाएंगे.

खास बात यह है कि वीवो पहली बार अपना अल्ट्रा वेरिएंट चीन के बाहर यानी भारत में लॉन्च करने जा रही है. इससे पहले ये प्रीमियम मॉडल सिर्फ चीन के बाजार तक ही सीमित थे.

सिर्फ अल्ट्रा ही नहीं, बल्कि वीवो X300 FE भी लोगों का ध्यान खींचने वाला है. कंपनी इस फोन के साथ पहली बार टेली-कन्वर्टर फीचर देने जा रही है. टेक जगत में चल रही लीक्स के अनुसार, इस फोन की कीमत 60,000 से 65,000 रुपये के बीच हो सकती है.

यानि अब प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि इस बजट के फोन से भी शानदार तस्वीरें ली जा सकेंगी.

कब होगा लॉन्च?
वीवो ने अपने टीजर में ‘Coming Soon’ लिखा है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक ये दोनों हैंडसेट 7 मई को भारतीय बाजार में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो सकते हैं. वीवो की यह नई सीरीज फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी साबित हो सकती है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News