जापान में रात 1 बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप:22 घायल; इस महीने तीसरा बड़ा भूकंप; अगले हफ्ते तक तेज झटकों की आशंका- INA NEWS

जापान में शनिवार की रात 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें कम से कम 22 लोग घायल हो गए। कई दुकानों के शीशे टूट गए। भूकंप के तेज झटकों से लोग घरों और इमारतों से बाहर निकलकर भागने लगे। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केंद्र शिजुओका प्रांत में जमीन के 40 किमी नीचे था, जबकि सबसे तेज झटके आइची प्रांत में महसूस किए गए। यह महीने जापान में आया तीसरा तेज भूकंप है। इससे 1 नवंबर को 6 तीव्रता और 7 नवंबर को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने लोगों को अगले एक हफ्ते तक भूकंप को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। एजेंसी के मुताबिक, खासकर अगले 2 से 3 दिनों में तेज झटके आ सकते हैं। बुलेट ट्रेन की रफ्तार कम की गई भूकंप के बाद प्रभावित इलाकों में शिंकानसेन बुलेट ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी गई। रेलवे ने एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया। दरअसल, भूकंप से पटरियों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों के लिए हादसे का खतरा रहता है। जापान सबसे ज्यादा भूकंप वाले देशों में शामिल जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। यह चार बड़े टेक्टोनिक प्लेटों पर बसा है और प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा है। हर साल यहां करीब 1500 भूकंप आते हैं, जिनमें से ज्यादातर हल्के होते हैं। जापान में 2024 में भूंकप से 600 लोग मारे गए जापान के नोटो द्वीप में 2024 में आए भूकंप में करीब 600 लोग मारे गए थे। 2011 में 9.0 तीव्रता के भूकंप और सुनामी ने 18 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। जापान सरकार ने अगले 30 साल में यहां 75-82 प्रतिशत तक भूकंप के तीव्र होने की चेतावनी दी है। अगर ऐसा हुआ तो 2.98 लाख लोग मारे जा सकते हैं और 2 ट्रिलियन डॉलर (167 लाख करोड़ रुपए) का नुकसान हो सकता है। इस साल के बड़े भूकंप कहां-कहां आए…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button