जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया:3 मीटर तक सुनामी आने की आशंका, लोगों से ऊंचे इलाकों में जाने की अपील- INA NEWS

जापान में सोमवार को 7.5 रिक्टर तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। इसके बाद तटीय क्षेत्रों में सुनामी चेतावनी जारी कर दी गई है। जापान मौसम एजेंसी (JMA) के मुताबिक, इवाते प्रांत और होक्काइडो और आओमोरी के कुछ हिस्सों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है। भूकंप इवाते प्रिफेक्चर के सानरिकु तट से करीब 100 किमी दूर और 10 किमी की गहराई पर आया। भारत के समयानुसार यह भूकंप दोपहर 1:23 बजे आया। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में इसकी तीव्रता जापानी पैमाने पर ऊपरी 5 दर्ज की गई। अधिकारियों ने लोगों से तुरंत ऊंचे इलाकों में जाने और तट तथा नदियों से दूर रहने की अपील की है। राहत और आपात सेवाएं हालात पर नजर बनाए हुए हैं और संभावित नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रेल सेवा रोकी गई, एयरपोर्ट सेवाएं सामान्य भूकंप के झटके रिकॉर्ड होने के बाद तोहोकू शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवा को टोक्यो स्टेशन और शिन-आओमोरी स्टेशन के बीच अस्थायी रूप से रोका गया। ऑपरेटर ने बताया कि सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया। यामागाता और अकिता शिंकानसेन सेवाएं भी बंद की गईं। इवाते प्रिफेक्चर में सभी लोकल JR ट्रेन सेवाएं रोकी गईं। होक्काइडो में कुछ लोकल लाइनें भी बंद हैं। शिन-चितोसे और सेंडाई एयरपोर्ट के ऑपरेटरों ने कहा कि भूकंप के बावजूद उनकी सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। कई जगह सुनामी लहरें टकराईं, पानी बढ़ने का अनुमान जापान की मौसम एजेंसी के मुताबिक, इवाते के कुजी पोर्ट पर 80 सेंटीमीटर की सुनामी लहर टकराई और पानी बढ़ रहा है। मियाको पोर्ट पर 40 सेंटीमीटर की लहर आई। आओमोरी के हाचिनोहे पोर्ट पर 30 सेंटीमीटर लहर दर्ज हुई। होक्काइडो के उराकावा टाउन और मियागी के इशिनोमाकी आयुकावा में 20 सेंटीमीटर तक की लहरें दर्ज की गईं। न्यूक्लियर प्लांट्स सुरक्षित, रेडिएशन सामान्य टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (TEPCO) ने कहा कि फुकुशिमा दाइची और फुकुशिमा दाइनी न्यूक्लियर प्लांट्स में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। दोनों साइट्स के आसपास रेडिएशन स्तर सामान्य है। वहीं, तोहोकू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी ने भी आओमोरी के हिगाशिदोरी और मियागी के ओनागावा न्यूक्लियर प्लांट्स में किसी असामान्यता से इनकार किया। जापान सबसे ज्यादा भूकंप वाले देशों में शामिल जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। यह चार बड़े टेक्टोनिक प्लेटों पर बसा है और प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा है। हर साल यहां करीब 1500 भूकंप आते हैं, जिनमें से ज्यादातर हल्के होते हैं। इससे पहले दिसंबर में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था इससे पहले जापान में आओमोरी प्रान्त के पास 8 दिसंबर को 7.5 तीव्रता का भूंकप आया था। इसकी तीव्रता 7.6 बताई गई थी। जापान टाइम्स के मुताबिक भूकंप में 30 लोग घायल हो गए थे। इस भूकंप से कई घरों को नुकसान पहुंचा था। सड़कें धंस गई थी, जिसके कारण कई गाड़ियां फंस गईं थी।

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News