UP News: ‘दामाद का दूसरी औरत से संबंध…’, पति ने गर्लफ्रेंड की खातिर पत्नी को मार डाला, मायके वालों ने उगला राज – INA

Unnao News: यूपी के उन्नाव जिले में प्रेमिका के प्रेम में अंधे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पहले पिटाई की फिर जहर देकर मार डाला. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की जांच कर रही है. मृतका के परिजनों का आरोप है की हमारे दामाद का एक महिला से संबंध था. इसके बारे में जब हमारी बेटी को पता चला तो वह विरोध करने लगी. इस बात को लेकर पति और पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था. फिर एक दिन दोबारा दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ, जिसके कारण पति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की और फिर जहर देकर मार डाला.

घटना बीघापुर के बाबूखेड़ा गांव की है. जानकारी के मुताबिक, बीघापुर थाना क्षेत्र के बाबूखेड़ा मजरा मगरायर गांव निवासी गंगादीन लोधी का गांव की रहने वाली एक विवाहिता महिला से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और उसका पति कहीं बाहर रहता था. इस बात की जानकारी जब गंगादीन की 40 वर्षीय पत्नी आरती को हुई तो वो इसका विरोध करने लगी.

मारपीट और जहर देकर मारने का आरोप

गंगादीन और आरती के कोई संतान न होने के कारण पति-पत्नी में पहले से ही विवाद बना रहता था. रविवार देर रात इसी बात को लेकर दोनों लोगों के बीच फिर झगड़ा हो गया. मृतका के परिजनों के अनुसार, गंगादीन ने गुस्से में अपनी पत्नी आरती की पहले जमकर पिटाई की उसके बाद जहरीला पदार्थ खिला दिया. फिर घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया.

ये भी पढ़ें: मामी की पड़ोसन से चला चक्कर जब हुई लड़ाई तो गर्लफ्रेंड को जान से मार डाला, खुद भी किया सुसाइड

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

थाना प्रभारी बीघापुर राजपाल ने बताया की मृतका का पोस्टमार्टम हुआ जिसमें उसके पेट में जहर पाया गया है और शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं मिले है. थाना प्रभारी ने कहा- बिसरा पिजर्व कर लिया गया है और और मृतका के मायके वालों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जांच की जा रही है.

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

थाना प्रभारी बीघापुर राजपाल ने बताया की मृतका का पोस्टमार्टम हुआ जिसमें उसके पेट में जहर पाया गया है और शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं मिले हैं. थाना प्रभारी ने कहा- बिसरा पिजर्व कर लिया गया है और और मृतका के मायके वालों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जांच की जा रही है.

कुमार मनीष
कुमार मनीष

मनीष सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों का अनुभव है. इन्हें सामाजिक, धार्मिक और पर्यटन से जुड़ी खबरों में अधिक दिलचस्पी है. इन्होंने सहारा समय के साथ अपनी पत्रकारिता की शुरुवात की थी. उसके बाद इन्होंने कई अन्य चैनलों में काम किया. मनीष ने मिर्जापुर से अब तक चार लोकसभा और चार विधानसभा चुनाव को कवर किया है .

डिजिटल मीडिया की बात करें तो इन्होंने नवभारत टाइम्स के साथ डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा था. वर्तमान में आप टीवी9 के साथ उन्नाव से जुड़े हैं.

मनीष सिंह ने इंटर तक की पढ़ाई जुबली इंटर कॉलेज लखनऊ और ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएट लखनऊ विश्वविद्यालय से किया है. यहीं से मास्टर ऑफ जर्निलजम की पढ़ाई भी पूरी की है.

Read More

google button

‘दामाद का दूसरी औरत से संबंध…’, पति ने गर्लफ्रेंड की खातिर पत्नी को मार डाला, मायके वालों ने उगला राज


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button