UP News: UP में मंत्रियों की नाराजगी का असर, अपर मुख्य सचिव समेत 10 IAS का ट्रांसफर – INA

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है. सरकार ने कई अधिकारियों से महत्वपूर्ण विभाग लेकर दूसरे अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि कुछ अधिकारियों को उनके मौजूदा पद के साथ अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. फेरबदल में उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, कृषि, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, ऊर्जा और श्रम जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं.

दरअसल, प्रदेश मे बढ़ती बिजली किल्ल्त के बीच अपर मुख्यसचिव आशीष गोयल को ऊर्जा विभाग से श्रम विभाग मे तबादला कर दिया गया. पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर और प्रमुख सचिव अनिल कुमार के बीच बारात घर, ई लाइब्रेरी और सहायक पंचायत के वेतन बढ़ाने के मुद्दे पर दोनों के बीच विवाद रहा था. ओम प्रकाश राजभर ने प्रमुख सचिव अनिल कुमार और निदेशक पंचायती अमित सिंह की शिकायत की थी.

अमित कुमार घोष को अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है. इससे पहले उनके पास चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रभार था. वहीं, वी. हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के पद से हटाकर प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा के पद से हटाकर प्रमुख सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन बनाया गया है. अमृत अभिजात को उनके वर्तमान पद के साथ परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

पंचायती राज और खाद्य विभाग में भी बदलाव

अनिल कुमार को प्रमुख सचिव पंचायती राज के पद से हटाकर प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद बनाया गया है. उन्हें उपभोक्ता मामले आयुक्त, खाद्य एवं रसद की जिम्मेदारी भी दी गई है. जानकारी के मुताबिक, पंचायती राज विभाग में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के मुद्दे को लेकर उनकी पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर से मतभेद की चर्चा थी. मंत्री की ओर से इस योजना में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत किए जाने की बात भी सामने आई थी. हालांकि, विभागीय फेरबदल के आधिकारिक आदेश में बदलाव के कारण का उल्लेख नहीं किया गया है.

कृषि विभाग में तीन अहम जिम्मेदारियां

डॉ. एमकेएस सुंदरम को कृषि विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं. उन्हें प्रमुख सचिव कृषि के साथ कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान तथा कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन की जिम्मेदारी दी गई है. अब तक इन जिम्मेदारियों को संभाल रहे रविंद्र को प्रमुख सचिव पंचायती राज बनाया गया है. वहीं, अमित गुप्ता को उनके वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

ऊर्जा विभाग में भी बड़ा बदलाव

ऊर्जा विभाग में रणवीर प्रसाद को प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा बनाया गया है. इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और यूपीएसएलडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष का दायित्व भी सौंपा गया है.

वहीं, डॉ. आशीष कुमार गोयल, जो अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा के साथ पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन बनाया गया है. इस फेरबदल के बाद अब शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य एवं रसद, पंचायती राज, ऊर्जा और श्रम जैसे अहम विभागों में नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां प्रभावी होंगी.

UP में मंत्रियों की नाराजगी का असर, अपर मुख्य सचिव समेत 10 IAS का ट्रांसफर


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button