Entertainment: Bhooth Bangla का सबसे खतरनाक सीन, ‘खतरों से खेलीं’ वामिका गब्बी, अक्षय कुमार ने थामा हाथ – #iNA

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार जल्द ही हॉरर कॉमेडी जॉनर में वापस लौट रहे हैं. जिसका लंबे वक्त से इंतजार किया जा रहा है.’भूत बंगला’ 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, जिसका टीजर आ चुका है. जिसमें अक्षय कुमार को देखकर एकदम ‘भूल भुलैया’ वाली याद आ गई. जिसकी वजह सिर्फ अक्षय कुमार नहीं, बल्कि राजपाल यादव,परेश रावल और वो हवेली है. जिसमें ‘भूल भुलैया’ को भी शूट किया गया था. हालांकि, अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी की जोड़ी बनाई है, जो टीजर में भी दिखा था. इसी बीच ‘भूत बंगला’ के सेट पर एक जोरदार गाने की शूटिंग चर्चा में बनी हुई है. यह एक स्टंट सीन है, जिसमें वामिका गब्बी को चलती ट्रेन के बिल्कुल किनारे पर खड़ा किया गया था.
दरअसल अक्षय कुमार की इस साल 3 और फिल्में आने वाली हैं. जिसमें भूत बंगला के बाद ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हैवान’ शामिल है. ‘हैवान’ में अक्षय के साथ सैफ अली खान भी हैं, जिसे प्रियदर्शन ने बनाया है. खुद प्रियदर्शन ने भी कहा है कि, उनके लिए अक्षय कुमार काफी लकी हैं. अब जानिए कि वामिका गब्बी के किस सीन की चर्चा हो रही है
‘खतरों से खेलीं’ वामिका गब्बी, अक्षय ने बचाया
जबसे BHOOTH BANGLA का टीजर आया है, तबसे इस हॉरर-कॉमेडी को लेकर एक्साइटमेंट बना हुआ है. एक गाने की शूटिंग के दौरान, वामिका गब्बी ने ट्रेन पर सबसे खतरनाक सीन शूट किया है. जिसमें वो ट्रेन के किनारे पर खड़ी थीं. अक्षय कुमार ने उनका हाथ थामा हुआ था, जो कि तस्वीर सामने आ गई है. जानकारी से पता लगा कि, टाइमिंग और पोज़िशनिंग में जोखिम होने के बावजूद, यह सीन बड़ी आसानी से पूरा हो गया. दरअसल वामिका इस सीन के लिए अक्षय पर डिपेंडेंट थी, जिनकी एक्टर ने आसानी से मदद भी की. दोनों के बीच तालमेल कैमरे पर बहुत आसानी से नजर आया, जो तस्वीर पसंद की जा रही है.
ये भी पढ़ें:Dhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का तूफान, पेड प्रीव्यू से रणवीर सिंह ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, की छप्परफाड़ कमाई
इस मुश्किल सीन में वामिका इतनी कॉन्फिडेंट थी कि हर किसी ने इसकी तारीफ की. क्योंकि ऐसे सीन को करने में बार बार री-टेक लेने पड़ते हैं. सबसे बड़ी बात है कि प्रियदर्शन खुद बता चुके हैं यह भूल भुलैया से काफी अलग होगी. फैन्स को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.
Bhooth Bangla का सबसे खतरनाक सीन, ‘खतरों से खेलीं’ वामिका गब्बी, अक्षय कुमार ने थामा हाथ
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








