Sport : भुवनेश्वर कुमार से आज छिन जाएगी पर्पल कैप, सिर्फ 2 विकेट लेकर 30 वर्षीय गेंदबाज के सिर सजेगा ताज #INA

IPL 2026 Purple Cap : आईपीएल 2026 की पर्पल कैप की लिस्ट आए दिन कोई न कोई बदलाव हो रहा है. लेकिन आज पर्पल कैप का ताज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से छिन सकता है. गुजरात टाइटंस के साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा भुवनेश्वर कुमार को आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ सकते हैं. इसके साथ ही वो आईपीएल 2026 का पर्पल कैप भी अपने नाम कर लेंगे. 

रबाडा के पास भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ने का मौका 

दरअसल, आज आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला है. ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में 30 वर्षीय कगीसो रबाडा के पास भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़कर पर्पल कैप अपने नाम करने का मौका होगा. 

सिर्फ इतने विकेट लेते ही रबाडा हासिल करेंगे पर्पल कैप

इस मैच में अगर कगीसो रबाडा 1 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वो भुवनेश्वर कुमार की विकेट के मामले में बराबरी कर लेंगे, जो 22 विकेट लेकर टॉप पर बने हुए हैं. अगर रबाडा ने केकेआर के खिलाफ मैच में 2 विकेट हासिल कर लिए तो वो 23 विकेट हासिल कर भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़कर पर्पल कैप अपने नाम कर लेंगे.   

किन गेंदबाजों ने लिए आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट भुवी के नाम दर्ज हैं. उन्होंने अब तक 12 मैचों की 12 पारियों में 22 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका प्रदर्शन 4/23 रहा है. उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 47 ओवर में 7.55 की इकॉनमी के साथ 355 रन दिए हैं. 

उनके बाद इस लिस्ट में कगीसो रबाडा मौजूद हैं. रबाडा 12 मैचों की 12 पारियों में 21 विकेट लेकर आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/35 रहा है. उन्होंने 46 ओवर में 9.15 की इकॉनमी से 421 रन खर्च किए हैं. 

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज

खिलाड़ी मैच पारी गेंदें ओवर रन विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी इकॉनमी 4 विकेट 5 विकेट
भुवनेश्वर कुमार (RCB) 12 12 282 47.0 355 22 4/23 7.55 1 0
कगिसो रबाडा (GT) 12 12 276 46.0 421 21 3/25 9.15 0 0
अंशुल कांबोज (CSK) 12 12 254 42.2 428 19 3/22 10.11 0 0
राशिद खान (GT) 12 12 251 41.5 342 16 4/33 8.17 1 0
प्रिंस यादव (LSG) 12 12 270 45.0 384 16 3/32 8.53 0 0
कार्तिक त्यागी (KKR) 11 10 234 39.0 347 16 3/22 8.89 0 0
ई. मलिंगा (SRH) 12 12 254 42.2 408 16 4/32 9.63 1 0
जोफ्रा आर्चर (RR) 11 11 240 40.0 365 15 3/20 9.12 0 0
जेमी ओवरटन (CSK) 10 10 168 28.0 249 14 4/18 8.89 1 0
प्रसिद्ध कृष्णा (GT) 8 8 174 29.0 292 14 4/28 10.06 1 0
जेसन होल्डर (GT) 6 6 134 22.2 142 13 4/24 6.35 1 0

ये भी पढ़ें : IPL 2026 Points Table: CSK की हार से बदली प्वाइंट्स टेबल, बैठे बिठाए राजस्थान रॉयल्स को हुआ फायदा

भुवनेश्वर कुमार से आज छिन जाएगी पर्पल कैप, सिर्फ 2 विकेट लेकर 30 वर्षीय गेंदबाज के सिर सजेगा ताज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button