Entertainment: Bigg Boss 19 में हुई पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री, इस एक्ट्रेस का भाई सलमान के शो में आया – #iNA

Salman Khan Bigg Boss 19: हर सीजन की तरह ‘बिग बॉस’ का 19वां सीजन भी काफी चर्चा में बना हुआ है. लोग सलमान के इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं. 24 अगस्त को इस शो की शुरुआत हुई थी. उस समय 16 कंटेस्टेंट इस शो का हिस्सा बने थे. हालांकि, अब कंटेस्टेंट की संख्या 16 से 17 हो गई है. दरअसल, इस शो में एक नया कंटेस्टेंट आया है. उस नए कंटेस्टेंट का नाम है शहबाज बदेशा.

शहबाज बदेशा एक्ट्रेस शहनाज गिल के भाई हैं. शहबाज एक सिंगर के तौर पर काम करते हैं. इस शो में उन्होंने वाइल्ड कार्ट कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली है. ‘वीकेंड का वार’ के रविवार के एपिसोड में शहबाज की एंट्री हुई है. शहनाज खुद उन्हें इस शो में छोड़ने आईं.

शहनाज ने भाई को क्या सलाह दी?

भाई को ‘बिग बॉस’ में छोड़ने आईं शहनाज ने सलमान से मजाकिया लहजे में कहा कि सर इसे कुछ काम दे दो. शहनाज ने अपने भाई को सलाह देते हुए कहा, “शो में रियल रहना. अपना अच्छा और बुरा दोनों साइड दिखाओ. किसी भी चीज को लेकर फेक नहीं बनना.”

अब देखना होगा कि शहबाज का ‘बिग बॉस’ का सफर कैसा चलता है. दरअसल, उनके पास 24 अगस्त को ही शो में शामिल होने का मौका था, लेकिन वो हिस्सा नहीं बन पाए थे. शो शुरू होने से पहले दो लोगों के बीच मेकर्स ने वोटिंग कराई थी. पहले थे शहबाज और दूसरे थे मृदुल तिवारी.

मृदुल तिवारी ने बाजी मार ली थी

मेकर्स का कहना था कि दोनों में से जिसे फैंस की तरफ से ज्यादा वोट मिलेंगे वो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनेगा. शहबाज की तुलना में मृदुल को ज्यादा वोट मिले थे और वो इस शो में शामिल हो गए थे. उसके बाद ऐसा लग रहा था कि शहबाज का सफर खत्म हो गया, लेकिन मेकर्स वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनाकर उन्हें शो में ले आए.

Bigg Boss 19 में हुई पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री, इस एक्ट्रेस का भाई सलमान के शो में आया

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button