खबर फिली – इस एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फिदा हो गए थे धर्मेंद्र, 2-4 नहीं, 40 बार देख डाली थी ये फिल्म – #iNA @INA

बॉलीवुड में कई दिग्गज अभिनेता हैं और रहे हैं, लेकिन धर्मेंद्र में जो बात हुआ करती थी वो दूसरे में नहीं पाई. धर्मेंद्र उन एक्टर्स की लिस्ट में हैं जो 80 साल की उम्र पार करने के बाद भी फिल्मों में काम कर रहे हैं. हालांकि उनका किरदार पहले जैसा नहीं रहा, लेकिन अभी जो वो कर रहे उसमें ही कमाल कर जाते हैं.

धर्मेंद्र ‘कपिल शर्मा शो’ में कई बार आ चुके हैं और हर बार नए-नए किस्से सुनाकर लोगों को एंटरटेन करते हैं. उनमें से एक किस्सा उनकी फेवरेट एक्ट्रेस सुरैया को लेकर भी है. धर्मेंद्र ने हमेशा सुरैया को अपनी फेवरेट एक्ट्रेस बताया है, जो 50’s में देव आनंद के साथ खूब फेमस हुई थीं. सुरैया की एक ऐसी भी फिल्म है, जिसे धर्मेंद्र 40 बार देख चुके हैं. 8 दिसंबर को धर्मेंद्र का 89वां बर्थडे है. इस मौके पर चलिए उस फिल्म के बारे में जानते हैं.

सुरैया के दीवाने रहे हैं धर्मेंद्र

जब धर्मेंद्र कपिल शर्मा के शो में आए थे तो उस दौरान कपिल शर्मा ने उनसे पूछा था कि आपके तो सभी दीवाने हैं, लेकिन क्या आप किसी के दीवाने रहे हैं, जिसके लिए आप कुछ भी कर जाया करते थे? इसके जवाब में धर्मेंद्र ने कहा था, “अब क्या बताऊं…मैं कॉलेज के दिनों में सुरैया का बड़ा फैन हुआ करता था. उनकी फिल्म ‘दिल्लगी’ जब लगी थी तो किसी न किसी बहाने शहर जाकर मैं वो फिल्म देख लिया करता था.”

View this post on Instagram

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

धर्मेंद्र ने आगे कहा था, “ऐसा मैंने करीब 40 बार किया. सुरैया को देखने के लिए मैं कुछ भी कर सकता था, लेकिन जब मैं फिल्म लाइन में आया तब उन्हें बहुत करीब से देखने का मौका मिला और मैं उस दिन बहुत खुश था.” धर्मेंद्र ने इसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा था, “कपिल…मैं तुम्हे क्या बताऊं, सुरैया बहुत खूबसूरत थीं और उनकी खूबसूरती पर मैं ही नहीं देश के सभी लड़के मरते थे.”

धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ

8 दिसंबर 1935 को धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के नसरली गांव में हुआ था. धर्मेंद्र का पूरा नाम धरम सिंह देओल है और उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. 19 की उम्र में धर्मेंद्र की शादी प्रकाश कौर से हो गई थी और ये तब हुआ जब वो फिल्म लाइन में नहीं आए थे. प्रकाश कौर से धर्मेंद्र को सनी देओल, बॉबी देओल, अजीता और विजेता चार बच्चे हैं. 1980 में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की, जिनसे उन्हें दो बेटियां हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

धर्मेंद्र का फिल्मी करियर

धर्मेंद्र ने फिल्मफेयर मैग्जीन के टैलेंट शो में हिस्सा लिया और पंजाब से मुंबई आए. धर्मेंद्र ये कॉन्टेस्ट जीत गए और उन्हें पहली फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ (1960) मिली, लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही. इसके बाद धर्मेंद्र की फिल्म ‘शोला और शबनम’ (1961) आई जो कॉमर्शियल हिट रही. इसके बाद धर्मेंद्र ने ‘जुगनी’, ‘चुपके चुपके’, ‘शालीमार’, ‘चरस’, ‘सीता और गीता’, ‘शोले’, ‘प्रतिज्ञा’, ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी तमाम सुपरहिट फिल्में कीं. धर्मेंद्र ने सेकेंड पारी में ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘लाइफ इन अ मेट्रो’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘रॉकी रानी की प्रेम कहानी’ और ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ जैसी सुपरहिट फिल्में कीं.


Source link

Back to top button