Entertainment: Danish Iqbal Transformation: घंटो मेकअप, खाने-पीने में दिक्कत और बदली आवाज, ‘धुरंधर 2’ के बड़े साब बनने के पीछे दानिश इकबाल की कड़ी मेहनत – #iNA

Danish Iqbal Transformation: ‘धुरंधर 2’ में एक तरफ रणवीर सिंह का दमदार अंदाज चर्चा में है, तो दूसरी तरफ फिल्म के एक किरदार ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. बात हो रही है ‘बड़े साब’ की, जिसे एक्टर दानिश इकबाल ने निभाया है. खास बात ये है कि इस किरदार में ढलना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था. उन्होंने खुलासा किया है कि घंटों मेकअप, भारी गेटअप, सीमित हरकतें और पूरी तरह बदली हुई आवाज को साथ उन्होंने इस रोल के लिए ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया कि अब हर कोई उनके काम की चर्चा कर रहा है.

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इन दिनों बॉक्स ऑफिस से लेकर सोशल मीडिया तक छाई हुई है. फिल्म में जहां एक्शन, ड्रामा और बड़े स्टार्स की मौजूदगी दर्शकों को अट्रैक्ट कर रही है, वहीं बड़े साब यानी दाऊद इब्राहिम के किरदार ने भी अलग पहचान बना ली है. इस किरदार को निभाने वाले दानिश इकबाल ने हाल ही में बताया कि इस रोल के पीछे कितनी मेहनत और धैर्य छिपा था.

10-12 घंटे में तैयार होता था लुक

दानिश इकबाल ने एक हालिया इंटरव्यू में अपने किरदार के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि बड़े साब के लुक में आने के लिए रोजाना करीब 10 से 12 घंटे तक तैयारी करनी पड़ती थी. यानी जब बाकी लोग शूटिंग के बारे में सोच रहे होते थे, तब दानिश का दिन मेकअप चेयर पर शुरू हो जाता था. वो सेट पर सबसे पहले पहुंचते थे ताकि किरदार में पूरी तरह ढल सकें. इतना ही नहीं, भारी गेटअप की वजह से वे ठीक से खा भी नहीं पाते थे और ज्यादा मूवमेंट करना भी आसान नहीं था.

खाने-पीने में होती थी दिक्कतें

दानिश ने इस एक्सपीरियंस को बड़े दिलचस्प अंदाज में बयान किया. उन्होंने कहा कि ये लगभग ऐसा था जैसे वो रमजान कई महीने पहले ही शुरू कर चुके हों. यानी रोल के लिए उन्हें अपने शरीर, आदतों और दिनचर्या पर पूरा कंट्रोल रखना पड़ा. लेकिन, मजे की बात यह है कि उन्होंने इस मुश्किल प्रोसेस को बोझ नहीं माना, बल्कि मेडिटेशन की तरह लिया और हर हिस्से को एंजॉय किया.

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ में बार बार गूंजा ‘मुजाहिदीन’, थिएटर से निकलते ही लोग खोजने लगे मतलब

आवाज भी बदलनी पड़ी थी

सिर्फ लुक ही नहीं, दानिश को अपने बोलने के तरीके और आवाज में भी बदलाव करना पड़ा, क्योंकि फिल्म में उनका किरदार एक कमजोर और मरते हुए शख्स की तरह दिखाया गया है. ऐसे किरदार को निभाना आसान नहीं होता, क्योंकि उसमें सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि हर सांस, हर ठहराव और हर नजर को भी किरदार के हिसाब से ढालना पड़ता है. दानिश ने इसे अपने करियर का बड़ा मौका बताया और कहा कि दर्शकों से मिल रहा प्यार उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है. लोगों ने इस किरदार को काफी पसंद भी किया है.

Danish Iqbal Transformation: घंटो मेकअप, खाने-पीने में दिक्कत और बदली आवाज, ‘धुरंधर 2’ के बड़े साब बनने के पीछे दानिश इकबाल की कड़ी मेहनत


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News