Entertainment: DIFF: दिल्ली वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन – #iNA

दिन भर एक थिएटर में तसल्ली से बैठकर दुनिया भर का बेहतरीन सिनेमा देखने का मौका अगर किसी को फ्री में मिले तो कौन ऐसा होगा जो ये खोना चाहेगा. हैरानी की बात है कि लोगों को आज भी फिल्म फेस्टिवल्स के बारे में ज्यादा नहीं पता, लेकिन हर साल हमारे देश में कई बेहतरीन फिल्म फेस्टिवल्स होते हैं, जहां नए निर्देशक और फिल्ममेकर्स के क्लासिक सिनेमा को देखने का मौका मिलता है. ये मौका हर सिनेफाइल के लिए किसी सपने से कम नहीं. और अब दिल्ली वासियों का भी सपना जल्द साकार होने वाला है.
दिल्ली में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल होने जा रहा है, जहां पूरी दुनिया के सबसे क्लासिक और बेहतरीन सिनेमा और सिनेमा से प्यार करने वालों का मेला लगने वाला है. दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल यानी DIFF का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में होने जा रहा है. आइए जानते हैं तारीख और रेजिस्ट्रेशन से जुड़ी बाकी की सारी डिटेल्स.
भारत मंडपम में होगा आयोजन
दिल्ली के शानदार भारत मंडपम में 25 मार्च 2026 को दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है. वैसे तो इससे पहले इस तरह के फेस्टिवल्स सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में होता रहा है, लेकिन इस बार ये आयोजन भव्य लेवल पर होने जा रहा है, जहां इंटरनेशनल फिल्मों का बोलबाला रहने वाला है. इस फेस्टिवल में लगभग 125 फिल्में दिखाईं जाएंगी. इस पूरे स्लॉट में इंटरनेशनल और होमग्रोन फिल्मों को देखने का मौका मिलेगा.
फ्री होने वाली है ये सारी फिल्में
इस फेस्टिवल में 5 देशों से सिनेमा से जुड़े बड़े नाम शिरकत करने वाले हैं. फेस्टिवल में रीजनल, बॉलीवुड और इंटरनेशनल फिल्मों का बोलबाला रहने वाला है. इसके अलावा देशभक्ति, स्प्रीच्यूअल और चिल्ड्रेन फिल्मों का अलग से सेक्शन होगा. सबसे अच्छी बात ये है कि ये सारी फिल्में सारी ही पब्लिक के लिए फ्री होने वाली हैं. न सिर्फ भारत मंडपम में बल्कि दिल्ली के कई मल्टिप्लेक्सिस में भी इन फिल्मों को दिखाया जाएगा. फिल्में देखने के लिए आपको रेजिस्ट्रेशन करना होगा. कुछ सिलेक्टिड जगहों पर ओपन एयर स्क्रीनिंग्स भी होंगी. इसके अलावा फेस्टिवल में वर्कशॉप्स और मास्टरक्लास का भी आयोजन किया जाएगा, जहां देश-विदेश से बड़े-बड़े नाम शामिल होंगे. आप ये रेजिस्ट्रेशन https://delhiinternationalfilmfestival.com/ आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं.
DIFF: दिल्ली वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी में पहली बार होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









