Entertainment: Peddi Song: फिल्म आने से पहले सुपरहिट हुआ ‘चिकिरी चिकिरी’, राम चरण की ‘पेड्डी’ का गाना बना रिकॉर्ड ब्रेकर – #iNA

Peddi Song: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के पॉपुलर स्टार राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ रिलीज़ से पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है, लेकिन इसकी असल वजह कोई झलक या पोस्टर नहीं, बल्कि इसका सुपरहिट गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ है. इस गाने ने फिल्म की रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दी है और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और तीन महीने पहले रिलीज हुआ ये गाना अभी भी ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल है.
राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज का लंबे वक्त से इंतजार है. फिल्म का पहला सिंगल ‘चिकिरी चिकिरी’ म्यूजिक फील्ड में इतनी तेजी से वायरल हुआ कि इसे देखने वाले लोगों की संख्या 50 मिलियन (5 करोड़) से भी ऊपर पहुंच गई, वो भी फिल्म के थिएटर में आने से पहले ही. कमाल की बात है कि ये सिर्फ एक भाषा में नहीं हुआ, बल्कि इसके कई अलग-अलग वर्जन को भी दर्शकों खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार सुन रहे हैं और शेयर कर रहे हैं.
एआर रहमान ने कंपोज किया
इस गाने की तेजी से वायरल होने की बड़ी वजह है इसका बेमिसाल म्यूजिक, जिसे फेमस म्यूजिशियन एआर रहमान ने कंपोज किया है. गाने के बोल और धुन ने लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए इसे रिकार्ड व्यूज तक पहुंचा दिया है और इसकी एनर्जी का असर सोशल मीडिया पर भी दिख रहा है. गाने के वीडियो में राम चरण और जान्हवी कपूर की जोड़ी नजर आती है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है.
ये भी पढ़ें- हम फैक्ट्री के प्रोडक्ट नहीं… अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट के फैसले को सपोर्ट करते दिखे पंकज त्रिपाठी
सोशल मीडिया पर ट्रेंड
ये गाना सिर्फ व्यूज के मामले में ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ रहा है, बल्कि यूट्यूब, इंस्टाग्राम और रील्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इसका ट्रेंड भी तेजी से फैल रहा है. लोग इसके डांस मूव्स और बीट्स पर रील्स और चैलेंजेज बना रहे हैं, जिससे इसकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई है. ये फिल्म राम चरण के फैंस के लिए 2026 के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है. इसके अलावा इसे पैन-इंडिया रिलीज़ के रूप में तैयार किया गया है, ताकि यह फिल्म केवल साउथ में ही नहीं बल्कि देश भर में देखी जा सके.
Peddi Song: फिल्म आने से पहले सुपरहिट हुआ ‘चिकिरी चिकिरी’, राम चरण की ‘पेड्डी’ का गाना बना रिकॉर्ड ब्रेकर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








