Entertainment: Ramayana Teaser Reaction: आदिपुरुष के बाद ये जरूरी था… रामायण का टीजर रिलीज, राम के रोल में छा गए रणबीर कपूर – #iNA

Ramayana Film Teaser Social Media Reaction: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज कर दिया गया है. फैंस लंबे समय से इस फिल्म के नए अपडेट के इंतजार में थे. पिछले दो सालों से इस फिल्म पर काम चल रहा है. हालांकि अभी भी फिल्म की शूटिंग जारी है. इस फिल्म को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है जिसका बजट 4000 करोड़ रुपये का है. फिल्म को दो पार्ट्स में जारी किया जाएगा. इसके पहले पार्ट को लेकर अब समय-समय पर रोचक अपडेट्स आ रहे हैं जो फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहे हैं. इसी बीच फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है.
फिल्म का टीजर काफी शानदार है और इसे देखकर ही फिल्म के वीएफएक्स का चौंका देने वाला नमूना देखने को मिल रहा है. रामायण का टीजर इतना ग्रिपिंग है कि पूरे 2 मिनट 38 सेकेंड के वीडियो में आपके लिए पलक झपकाना भी मुश्किल हो जाएगा. आइए जानते हैं कि रामायण के टीजर पर फैंस के क्या रिएक्शन्स आ रहे हैं.
कैसा है रामायण फिल्म का टीजर?
रामायण फिल्म के टीजर की बात करें तो इसका 158 सेकंड लंबा टीजर काफी हैरान कर देने वाला है. फिल्म को देखकर लग रहा है कि फिल्म में काफी पैसा खर्च किया गया है. वैसे भी इसका बजट 4000 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है. फिल्म के टीजर में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं. टीजर में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं जहां एक तरफ फिल्म में रणबीर कपूर के 17 फ्रेम्स हैं वहीं फिल्म में यश का सिर्फ एक ही फ्रेम है. ऐसे में फिल्म के टीजर में अभी ज्यादा खुलासे नहीं किए गए हैं. जो इस बात को दर्शाता है कि फिल्म को लेकर आने वाले वक्त में और भी शॉकिंग और इंटरेस्टिंग अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं.
रामायण का टीजर देख क्या कह रहे फैंस?
रामायण फिल्म की बात करें तो इसका टीजर आने के ठीक बाद ही इसपर फैंस के रिएक्शन्स आने भी शुरू हो गए हैं. फिल्म के टीजर को फैंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म को लेकर हाइप ही कुछ ऐसी है कि इसकी रिलीज के एक घंटे में ही यूट्यूब पर इसे 1.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. टीजर पर रिएक्ट करते हुए एक शख्स ने लिखा- जय श्री राम, मैं मुस्लिम हूं और मैं सभी भारतीय से ये मूवी देखने की गुजारिश करता हूं. एक दूसरे शख्स ने लिखा- आदिपुरुष के बाद हीलिंग के लिए इस फिल्म का बनना जरूरी था. ऐसे ही हम अपने इतिहास का सम्मान करते हैं. एक अन्य शख्स ने लिखा- लॉर्ड रामा के आगे तो एवेंजर्स भी झुक जाएंगे.
ये भी पढ़ें- Ramayan Teaser: भगवान राम बन दिल में उतरे रणबीर कपूर, 2 मिनट की झलक देख खड़े हो गए रोंगटे
कैसी है रामायण फिल्म की कास्ट?
रामायण फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर हैं वहीं मां सीता के रोल में साई पल्लवी नजर आएंगी. वहीं दूसरी तरफ फिल्म में लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे नजर आएंगे. इसकी कास्ट में हनुमान के रोल में सनी देओल दिखेंगे और रावण के रोल में साउथ सुपरस्टार यश दहशत फैलाते दिखाई देंगे. फिल्म दिवाली 2026 को रिलीज की राह देख रही है.
Ramayana Teaser Reaction: आदिपुरुष के बाद ये जरूरी था… रामायण का टीजर रिलीज, राम के रोल में छा गए रणबीर कपूर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







