Sport : IPL 2026: लखनऊ-दिल्ली के मैच में जमकर चले लात-घूंसे हुई, जंग का अखाड़ा बना मैदान, मारपीट का वीडियो वायरल #INA

IPL 2026 : लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला जंग का अखाड़ा बन गया. इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में स्टेडियम के अंदर दो फैंस आपस में मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. इन दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चलते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान पुलिस कर्मी भी उन दोनों के बीच आते हुए बीच-बचाव करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
लखनऊ-दिल्ली मैच में जमकर हुई मारपीट
दरअसल, बीते बुधवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 5वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ. इस मैच में होम टीम को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली.
इस मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो लखनऊ के इकाना स्टेडियम का है, जहां पर स्टैंड्स में 4 फैंस आपस में लड़ाई कर रहे हैं. इन चारों के बीच वीडियो में मारपीट होते हुए देखी जा सकती है.
इस वीडियो में ये सभी लोग जमकर मारपीट कर रहे हैं. एक युवक दूसरे युवक के सिर पर लगातार घूंसों से वार कर रहा है. वो वहीं दूसरा युवक पहले युवक के पैर पकड़कर उसे सीट पर गिरा देता है. इस सबके बीच एक पुलिसकर्मी आकर इन चारों के अलग करवाता है, जिसके बाद ये मारपीट रुक जाती है.
Huge fight between LSG and DC fans during the LSG vs DC match at Ekana Stadium, Lucknow.😱 pic.twitter.com/DeGlMaiZZT
— Sonu (@Cricket_live247) April 2, 2026
कैसा रहा लखनऊ-दिल्ली मैच का हाल
इस मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स का दबदबा इस पूरे मुकाबले में देखा गया. लखनऊ के सामने दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इसके बाद ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स 18.4 ओवर में 141 रनों पर ढेर हो गई. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय पर दिल्ली कैपिटल्स 4.3 ओवर में 4 विकेट 26 रनों पर गंवा चुकी थी.
First W of the campaign. Let’s gooo DC Nation 💙❤️ pic.twitter.com/55Sk4Yryhc
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 1, 2026
इसके बाद समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर 119 रनों की नाबाद साझेदारी पांचवें विकेट के लिए की और अपनी टीम को 6 विकेट से मुकाबला जिता दिया. दिल्ली के लिए रिजवी ने 70 रनों की पारी खेली तो वहीं स्टब्स ने 39 रनों का योगदान दिया. वहीं टीम के लिए लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें : IPL 2026 के बीच स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारुपों को कहा अलविदा
IPL 2026: लखनऊ-दिल्ली के मैच में जमकर चले लात-घूंसे हुई, जंग का अखाड़ा बना मैदान, मारपीट का वीडियो वायरल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









