Entertainment: Rohit Shetty House Firing: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में FIR दर्ज, पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक, जांच-पड़ताल जारी – #iNA

Director Rohit Shetty House Firing Update: बॉलीवुड स्टार्स के घर फायरिंग का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. पहले सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया था. इसके बाद कपिल शर्मा के रेस्तरां के बार फायरिंग का मामला उठा. अब बीती रात मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर अज्ञात द्वारा 4-5 राउंड फायरिंग का मामला सामने आया है. रोहित शेट्टी का घर मुंबई के जुहू इलाके में है जिसके इर्द-गिर्द कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का ठिकाना है. इसके मद्दे नजर भी रोहित के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है और लेटेस्ट अपडेट की मानें तो शुरुआती पड़ताल में पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई पर शक है जो पहले भी ऐसे मामलों की जिम्मेदारी ले चुका है.

बॉलीवुड की मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी की घर पर बीती रात 4 से 5 राउंड फायरिंग की गई. इस मामले में अब FIR दर्ज हो गई है और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी है. शेट्टी टॉवर में रोहित शेट्टी अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं और उनके घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सूत्रों की मानें तो शेट्टी टावर में कुल आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और दो एंट्री एग्जिट गेट हैं. इसके इर्द-गिर्द कई बड़े स्टार्स रहते हैं और हादसे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.

फायरिंग केस में क्या अपडेट है?

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले की डिटेल में जाएं तो आरोपी रोहित शेट्टी के घर के पास बाइक पर सवार होकर आया था. ऐसा बताया जा रहा है कि एक ही आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है. आरोपी ने अपनी बाइक कुछ दूरी पर खड़ी की और पैदल चलकर टावर के करीब जाकर फायरिंग की और फरार हो गया. ऐसा माना जा रहा है कि रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ये घटना सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग से मेल खाती नजर आ रही है. लेकिन रोहित शेट्टी के घर फायरिंग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है या नहीं इसपर ना तो कोई कन्फर्मेशन आई है और ना तो लॉरेंस गैंग ने ही इस मामले की जिम्मेदारी ली है.

ये भी पढ़ें- डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

रोहित शेट्टी की बात करें तो वे स्टंटमैन और एक्टर एम बी शेट्टी के बेटे हैं और लगभग दो दशक से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं. डायरेक्टर ने साल 2003 में अजय देवगन संग जमीन फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके 3 साल बाद ही उन्होंने अजय देवगन के साथ ही गोलमाल फिल्म बनाई और तबसे इस जोड़ी की सक्सेस का सिलसिला जारी है. दोनों साथ में गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, सिंघम अगेन और आल द बेस्ट जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. रोहित शेट्टी की पिछली फिल्म अजय देवगन की ही सिंघम अगेन थी जिसे फैंस के मिक्सिड व्यूज मिले थे.

Rohit Shetty House Firing: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में FIR दर्ज, पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक, जांच-पड़ताल जारी


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News