EXCLUSIVE | AI Summit 2026: दुनिया भर में नंबर वन क्यों हैं एक्स्ट्रा मार्क्स? जानें एडॉप्शन एंड एक्सपीरियंस हेड Ekta Anand से
.webp?w=1200&resize=1200,630&ssl=1)
EXTRAMARKS In AI Summit 2026 EXCLUSIVE: दिल्ली के भारत मंडप में एआई समिट हो रहा है. इस समिट में एक्स्ट्रा मार्क्स भी शामिल हुआ है. एक्स्ट्रा मार्क्स दुनिया की सबसे बड़ी और तेजी से उभरती हुई लीडिंग लर्निंग एजुकेशन कंपनी है, जो भारत के पहले एआई समिट में शामिल हुई है. एक्स्ट्रा मार्क्स एक ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफार्म है जो प्री स्कूल से कक्षा 12वीं तक के छात्रों को पढ़ने और सीखने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाता है. एक्स्ट्रा मार्क्स सिर्फ देश ही नहीं बल्कि इंडोनेशिया, साउथ अफ्रीका और मिडिल ईस्ट सहित अन्य देशों के छात्रों को भी सुविधा मुहैया करवा रहा है.
आखिर एक्स्ट्रा मार्क्स किस तरह की तकनीक का इस्तेमाल करके बच्चों को एआई इनेबल्ड तरीके से पढ़ा रहा है, आइये जानते हैं एक्स्ट्रा मार्क्स की एडोप्शन एंड एक्सपीरियंस हेड, एकता आनंद से…
हमारा चैनल से इस बारे में एकता ने एक्सक्लुसिव बातचीत की. उन्होंने कहा कि हम एक्सट्रा मार्क्स पर पिछले 20 वर्षों से कंटेट बना रहे हैं. हम भारत की बिगेस्ट एडटेक कंपनी है. प्लेटफॉर्म पर हम सभी स्टेक होल्डर्स (स्टूडेंट, टीचर्स, पेरेंट्स और स्कूल मैनेजमेंट) को एक साथ ला रहे हैं.
‘हम इतना सब कुछ कैसे मैनेज करते हैं?’
एकता ने आगे कहा कि आपका सवाल होगा की हम लोग ये सब कैसे कर रहे हैं, तो हमारे पास 300 से अधिक एकेडमिशियंस है, जो लगातार इसपर काम कर रहे हैं. उन्होंने बहुत खूबसूरत कंटेंट बनाया है. जो ना सिर्फ एनिमेशंस हैं बल्कि बहुत सारे सिमुलेशंस भी हैं, इंटरेक्टिव एक्टिविटीज आदि है. इन्हीं सबका इस्तेमाल टीचर स्कूल में करते हैं और बच्चे घर जाकर करते हैं. खास बात है कि सब कुछ बोर्ड स्पेसिफिक, करिकुलम स्पेसिफिक, क्लास, सब्जेक्ट और चैप्टर स्पेसिफिक है.
हर स्कूल की जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया गया है प्लेटफॉर्म
एकता ने बताया कि अब हर स्कूल डिफरेंट बुक्स फॉलो करते हैं, डिफरेंट पब्लिशर होते हैं, इसलिए टीचर्स की जो भी जरूरत है, वह सब कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स फुलफिल करता है.
एक्स्ट्रा मार्क्स दुनिया भर में नंबर वन क्यों हैं?
एकता ने हमारा चैनल से कहा कि वर्ल्ड में एक्स्ट्रा मार्क्स नंबर वन पर है क्योंकि हमारे पास जो भी एआई टूल्स हैं, वह कंपलीटली 100% एक्यूरेट हैं. हमारे पास इतना डाटा है. हम 25,000 से अधिक स्कूल्स के साथ काम कर रहे हैं. हमें मालूम है कि टीचर्स को क्या चाहिए. बच्चों को क्या चाहिए. बच्चे कैसे समझते हैं. उनके प्रोफिशिएंट एरियाज क्या हैं. उनकी कमजोरी क्या है. हम सब कुछ समझते हैं और उसके अनुसार ही पूरा कंटेंट डेवलप किया गया है.
EXCLUSIVE | AI Summit 2026: दुनिया भर में नंबर वन क्यों हैं एक्स्ट्रा मार्क्स? जानें एडॉप्शन एंड एक्सपीरियंस हेड Ekta Anand से
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)


