दिल्ली में 4 मंजिला इमारत में लगी आग:23 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, 6 वाहन जले; बिजली मीटर में हुआ शॉर्ट सर्किट- INA NEWS

दिल्ली में रोहिणी के विजय विहार फेज-2 इलाके में मंगलवार सुबह एक 4 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, रेस्क्यू टीम, डीडीएमए और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गई। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 23 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में 2 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। शुरुआत में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है। फायर विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 7.06 बजे आग लगने की कॉल प्राप्त हुई थी। इसके बाद तुरंत दो वाटर टेंडर और एक ब्रीदिंग फायर टेंडर (बीएफटी) को मौके पर भेजा गया। राहत कार्य का नेतृत्व स्टेशन ऑफिसर विशाल ने किया। फायर टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 7.35 बजे आग पर काबू पा लिया।
18 बिजली मीटर में लगी आग प्रारंभिक जानकारी में बताया गया कि आग घरेलू सामान में लगी थी और कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि बाद में सामने आया कि आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर लगे टीपीडीडीएल के 18 बिजली मीटरों में लगी थी, जिसने पास खड़े वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग में 6 वाहन जल गए, जिनमें 3 स्कूटी, 2 बाइक और एक साइकिल शामिल है। 23 लोगों को सुरक्षित निकाला फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते बड़ी संख्या में लोगों की जान बचा ली। कुल 23 लोगों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें से 22 लोगों को फायरकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही बचा लिया था। हादसे में 2 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जयपुर गोल्डन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



