हरियाणा में कूलर-पंखे की फैक्ट्री में 8 घंटे से आग:3 और फैक्ट्रियां भी चपेट में आई; 3 जिलों से गाड़ियां बुलाईं; बेसमेंट में केमिकल से ज्यादा भड़की- INA NEWS

हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार अल सुबह 4 बजे कूलर, पंखे और जूसर मिक्सर बनाने की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। वहां मौजूद कर्मचारियों किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई और कंट्रोल रूम को सूचना दी। साथ ही आसपास के इलाके को भी अलर्ट कर दिया। मगर, तेज हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की तीन अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। एक फैक्ट्री में खड़ी कार भी आग में जल गई। आग इतनी भीषण थी कि आसमान में दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। इससे बचाव कार्य में परेशानी आई। सूचना मिलते ही सोनीपत के साथ-साथ आसपास के तीन जिलों से फायर ब्रिगेड की 18 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए। कुंडली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। एहतियातन आसपास के इलाके के खाली करा लिया गया है। आठ घंटे से आग पर काबू पाने के प्रयास चल रहे हैं। मगर, बेसमेंट में ज्यादा आग है। अंदर रखी ज्वलनशील सामग्री के चलते आग बार-बार भड़क रही है। फैक्ट्री के अंदर प्लास्टिक, तार और अन्य उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले केमिकल के कारण धुएं का गुबार दूर-दूर तक फैल गया है। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने में दो से तीन घंटे और लगेंगे। सोनीपत में फैक्ट्रियों में लगी आग के कुछ PHOTOS… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे लगी फैक्ट्रियों में आग… आग पर 70 प्रतिशत काबू पाया, 2-3 घंटे और लगेंगे फायर विभाग के अधिकारी रामेश्वर ने बताया कि उन्हें 4 बजे आग लगने सूचना मिली थी कि कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री नंबर-56 में आग लगी है। तेज हवा के कारण आग ने आसपास की तीन अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिन फैक्ट्रियों में आग लगी है, उनमें से तीन फैक्ट्री नंबर सी-56, सी-57 और सी-62 एक ही व्यक्ति द्वारा संचालित की जा रही थीं, जबकि चौथी फैक्ट्री किसी और की है। चारों ही फैक्ट्रियों में पंखे, कूलर और अन्य घरेलू उपकरण (होम अप्लायंसेज) का निर्माण किया जाता था। आग के कारण भारी मात्रा में तैयार माल और कच्चा सामान जलकर राख हो गया। अभी लगभग 70% से ज्यादा आग पर काबू पाया जा चुका है। आग पर पूरी तरह काबू पाने में दो से तीन घंटे और लगेंगे। दिल्ली में रहते है फैक्ट्रियों के मालिक कुंडली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान धीरज ने बताया फैक्ट्री सी-56 के मालिक के गगन धुपड दिल्ली के रहने वाले हैं, जबकि फैक्ट्री सी-58 के मालिक दिव्यांशु है। दिव्यांशु भी दिल्ली में ही रहते हैं। सुबह आग लगने के बाद मालिक को गार्ड के माध्यम से सूचना दी गई थी। बताया कि दिन में ही फैक्ट्री में काम होता है, रात को कुछ ही कर्मचारी वहां रहते है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फैक्ट्री मालिकों को काफी नुकसान हुआ है। —————————- ये खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में उद्योग विहार की फैक्ट्री में भीषण आग:शीशा तोड़कर बिल्डिंग में घुसी रेस्क्यू टीम; दो महिलाओं समेत 5 को बाहर निकाला गुरुग्राम शहर के उद्योग विहार में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। घटना कापसहेड़ा बॉर्डर के पास हुई है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। आग की लपटें तेजी से फैल रही हैं। बताया जा रहा है कि यह आग फेस एक की एक फैक्ट्री के बेसमेंट में लगी है और अंदर कई कर्मचारी फंसे हुए हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News