पठानकोट में भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका:यूथ कांग्रेस के दिल्ली AI समिट प्रदर्शन पर जताया विरोध- INA NEWS

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज पठानकोट में राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के खिलाफ था। भाजपा का आरोप है कि इस घटना से देश की छवि खराब हुई है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और यूथ कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि यूथ कांग्रेस ने एक वैश्विक मंच पर विरोध प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के सामने भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया। भाजपा बोली- इस तरह के कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेंगे भाजपा ने स्पष्ट किया कि वे इस तरह के कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेसियों द्वारा भविष्य में ऐसे ही प्रदर्शन जारी रहे, तो वे उनके कार्यालयों का घेराव भी करेंगे। भाजपा ने सरकार से इस प्रदर्शन को “राष्ट्रविरोधी” और “शर्मनाक” करार देने की मांग की। भाजपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी जानबूझकर देश की प्रगति में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा और जिला प्रधान भाजपा सुरेश शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button