Tach – कितनी देर चलाकर बंद कर देना चाहिए AC? बार-बार OFF किया तो क्या, बिजली बिल पर असर कितना?

Last Updated:
गर्मियों में एसी का लगातार इस्तेमाल आम बात है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे कितने घंटे तक चलाना सुरक्षित है? लंबे समय तक बिना ब्रेक के एसी चलाने से ओवरहीटिंग, कंप्रेसर खराब होने और आग लगने का खतरा बढ़ सकता है…
गर्मियों में कुछ लोग लगातार एसी चलाते रहते हैं, ताकि कमरा ठंडा रहे और गर्मी का एहसास न हो. लेकिन कई बार लोग अनजाने में कुछ गलतियां करते रहते हैं, जिनकी वजह से एसी में आग लगने का खतरा भी बढ़ सकता है. कुछ लोग थोड़ी देर के लिए घर से बाहर जाते हैं, फिर भी एयर कंडीशनर बंद नहीं करते. उन्हें लगता है कि घर लौटने पर कमरा तुरंत ठंडा मिलेगा, लेकिन ये गलती भारी पड़ सकती है. इसी वजह से यह जानना जरूरी है कि कितने घंटों तक लगातार एसी चलाने के बाद उसे बंद कर देना चाहिए. क्योंकि एसी को भी आराम की जरूरत होती है.
अगर एयर कंडीशनर बिना किसी कारण के लगातार घंटों तक चलता रहता है, तो ये आपके लिए हानिकारक हो सकता है. आपने ये तो सुना ही होगा कि कोई भी डिवाइस हो, उसे लंबे समय तक लगातार चलाने से वह ओवरहीट हो सकता है. एयर कंडीशनर के साथ भी ऐसा ही होता है.
AC कितनी देर चलाना चाहिए? क्रोमा की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक एयर कंडीशनर को कितनी देर चलाने के बाद बंद करना चाहिए, यह आपके कमरे के आकार और आपके एसी कितने टन का है, इस पर निर्भर करता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मान लीजिए आपका रूम छोटा है और आपने 1 टन का एसी लगाया है, तो उसे 8 से 10 घंटे तक लगातार चलाया जा सकता है. इसी तरह अगर रूम बड़ा है और आपने 1.5 या 2 टन का एसी लगाया है, तो आप उसे 12 घंटे तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन इसके बाद आपको एसी को आराम देना चाहिए.
अगर आप एसी को इससे भी ज्यादा समय तक लगातार चलाते हैं, तो वह ओवरहीट हो सकता है. ऐसा होने से बचने के लिए एसी को सही समय पर बंद करना जरूरी है, ताकि उसे ठंडा होने का समय मिल सके और ओवरहीटिंग की समस्या न हो. ओवरहीटिंग की समस्या होने पर कंप्रेसर खराब हो सकता है, आग लगने का खतरा बढ़ सकता है और आपको चोट भी लग सकती है.
Source link









