राजस्थान में ओले गिरे, MP के 20 जिलों में बारिश:हरियाणा में बारिश से 7 डिग्री तापमान गिरा; उत्तराखंड में बर्फबारी- INA NEWS

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मध्य प्रदेश में पिछले 12 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। राजस्थान के 11 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। एक दिन पहले 11 से ज्यादा जिलों में दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई। राजधानी जयपुर के SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पानी भर गया। इससे कई ऑपरेशन टल गए। 4 जिलों में ओले भी गिरे। हरियाणा के हिसार समेत कई इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। राज्य के भिवानी और रेवाड़ी में बुधवार दोपहर को हल्की बूंदाबांदी के साथ ओले गिरे। वहीं उत्तराखंड के देहरादून सहित पांच पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। देशभर में मौसम की तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान: ओले गिरे, पारा 10 डिग्री तक लुढ़का, बारिश और ठंडी हवा के कारण ठिठुरन राजस्थान में बुधवार को ओले गिरने, बारिश होने के बाद सर्दी बढ़ गई। दिन का तापमान 10 डिग्री तक गिरने और ठंडी हवा चलने से ठिठुरन महसूस हो रही है। आज से आसमान साफ रहने और धूप निकलने के साथ तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: भोपाल में गरज-चमक के साथ बारिश, 8 जिलों में अलर्ट; ओले भी गिरे मध्य प्रदेश में इस फरवरी तीसरी बार मौसम ने करवट बदली है। बुधवार को कहीं बारिश हुई तो कहीं ओले गिरे। भोपाल में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। ऐसा ही मौसम गुरुवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने ग्वालियर समेत 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: बारिश से गिरा 7 डिग्री तापमान, आज मौसम साफ रहेगा हरियाणा में बारिश के चलते दिन का तापमान गिरा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार औसत अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हिसार में पारा 7.1 डिग्री तक लुढ़का। आज दिनभर बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: चंडीगढ़ में 24 फरवरी तक मौसम ड्राई, दिन में तेज धूप निकलेगी पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौमस बदल जाएगा। 24 फरवरी तक मौसम ड्राई रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, अब उत्तरी हवाएं चलने लगेंगी। ऐसे में भले ही धूप निकलेगी।, लेकिन दिन में ठंडक का अहसास रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी, 3 जिलों में अलर्ट, गंगोत्री में बारिश उत्तराखंड के 3 जिलों में आज यानी 19 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इनमें चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल है। बुधवार को केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी हुई, जिससे ये धाम फिर से बर्फ से ढक गए। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में 34 डिग्री पारा, फरवरी में बढ़ने लगी गर्मी छत्तीसगढ़ में फरवरी में ही गर्मी शुरू हो गई है। बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया, वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सात दिन ऐसे ही मौसम रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button