Sport : अभिषेक या वैभव नहीं, आज 8 रन बनाते ही विदेशी खिलाड़ी से ऑरेंज कैप छीन लेगा 24 साल का ये खिलाड़ी #INA

IPL 2026 Orange Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और ऑरेंज कैप की रेस भी मैच दर मैच दिलचस्प होती जा रही है. शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाने वाला है. इस मैच में ऑरेंज कैप का दावेदार बदलने की पूरी उम्मीद है. जी हां, गुजरात टाइटंस का 24 साल का बल्लेबाज यदि KKR VS GT मैच में सिर्फ 8 रन बना लेगा, तो वह ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजा लेगा.
हेनरिक क्लासेन के पास है फिलहाल ऑरेंज कैप
IPL 2026 में मौजूदा समय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में हेनरिक क्लासेन नंबर-1 पर हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के इस बल्लेबाज ने IPL 2026 में 12 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 50.80 के औसत और 153.94 की स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए हैं. इस दौरान क्लासेन ने 5 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 38 चौके और 23 छक्के लगाए हैं.
ऑरेंज कैप पर कब्जा करने का है मौका
IPL 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है. इस मैच में साई सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप पर कब्जा करने का बेहतरीन मौका है. 24 साल के साई सुदर्शन ने इस सीजन अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 155.10 की स्ट्राइक रेट और 41.75 के औसत से 501 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. ऐसे में यदि वह KKR VS GT मैच में 8 रन बना लेते हैं, तो वह हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप की रेस में आगे निकल जाएंगे.
शुभमन गिल के पास भी है मौका
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के पास भी ऑरेंज कैप पर कब्जा करने का मौका है. हालांकि, इसके लिए उन्हें 42 रन बनाने होंगे. शुभमन ने इस सीजन अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसकी 11 पारियों में उन्होंने 158.30 की स्ट्राइक रेट और 42.45 के औसत से 467 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं.
ये भी पढ़ें: CSK को प्लेऑफ में पहुंचाने का ऋतुराज गायकवाड़ के पास है धमाकेदार प्लान, खुद कर दिया खुलासा
अभिषेक या वैभव नहीं, आज 8 रन बनाते ही विदेशी खिलाड़ी से ऑरेंज कैप छीन लेगा 24 साल का ये खिलाड़ी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









