हरियाणवी डांसर ने जंतर-मंतर पर PM को अपशब्द कहे:कहा- सरकार की वजह से मैं कुंवारी; विवाद होने पर बोलीं- मैं शर्मिंदा हूं, एक्शन मत लेना- INA NEWS

हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स के प्रदर्शन के दौरान डिंपल ने प्रधानमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा- सरकार की वजह से मैं अब तक कुंवारी हूं। मैं शादी करूंगी तो मेरे बच्चे होंगे। फिर उनके पेपर लीक होंगे और उनके साथ रेप होगा, तो मैं क्या करूंगी।” इन बयानों को लेकर विवाद बढ़ने के बाद डिंपल चौधरी ने एक और वीडियो जारी कर माफी मांग ली। नए वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। मैं अपने बयान के लिए शर्मिंदा हूं। मेरे खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए।” दैनिक भास्कर से बातचीत में डिंपल ने कहा- मैं केवल प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर-मंतर गई थी। दिल्ली पुलिस की तरफ से की गई मारपीट से मैं काफी आहत थी। वहां के हालात देखकर मैंने वो बातें कह दी थीं। पहले जानिए डिंपल चौधरी ने जंतर-मंतर पर क्या कहा… विवाद के बाद बोलीं- इस तरह के वीडियो नहीं बनाऊंगी डिंपल चौधरी के विवादित बयानों वाले वीडियो वायरल होने के बाद 27 जुलाई की रात उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक और वीडियो जारी कर माफी मांगी। वीडियो में डिंपल ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं आपसे हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। मैं अपने बयानों के लिए शर्मिंदा हूं और मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। मैं चाहती हूं कि मेरे खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। भविष्य में इस तरह की कोई वीडियो नहीं बनाऊंगी और न ही ऐसा कोई कदम उठाऊंगी, जो गलत हो। कृपया मुझे माफ कर दीजिए।” डिंपल चौधरी के वीडियो पर आए कमेंट्स… जून में सेल्फी लेने को लेकर हुआ विवाद, बाद में समझौता जून में डिंपल चौधरी का ग्रेटर नोएडा में सेल्फी लेने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया था। आरोप था कि कुछ युवकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश की, लेकिन मना करने पर दोनों पक्षों में बहस और गाली-गलौज शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया। बाद में डिंपल और संबंधित युवक के बीच बातचीत से मामला शांत हो गया। किसी भी पक्ष ने पुलिस में लिखित शिकायत नहीं दी, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button