सीजी- खरोरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार के बिच जोरदार भिडंत, एक युवक की मौत, तीन घायल – INA

राजधानी रायपुर से लगे खरोरा इलाके में मंगलवार को सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आई है। रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर ट्रक और कार की जोरदार भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

मृतक की पहचान शिवम साहू के रूप में हुई है। वहीं हादसे में ओमप्रकाश साहू, संजय साहू और रामेश्वर केंवट घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना खरोरा थाना क्षेत्र में रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर हुई। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक और क्रेटा कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार में सवार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।

जानकारी मिलते ही खरोरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को बाहर निकलवाकर तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। चिकित्सकों की निगरानी में तीनों घायलों का इलाज जारी है।

इधर, पुलिस ने मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए अपने कब्जे में लिया और हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किस वजह से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है।

हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में यातायात व्यवस्था को जल्द सामान्य कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button