असम में IAF का ताकतवर सुखोई जेट रडार से लापता, क्रैश होने की संभावना; सर्च ऑपरेशन जारी

Su-30MKI Fighter Missing: भारतीय वायु सेना (IAF) का एक सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट के गुम होने के बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है. कुछ रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक एक पायलट सुरक्षित भी मिला है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, विमान का ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया, जिसके बाद से वायु सेना तुरंत खोज और जांच अभियान में जुटी हुई है. 

कब से है रडार से गायब

जानकारी के अनुसार, यह घटना असम के कार्बी आंगलोंग जिले के पास हुई. गुरुवार शाम करीब 7 बजे यह 4.5 जेनरेशन का आधुनिक फाइटर जेट उड़ान भरते समय रडार से ओझल हो गया. कुछ शुरुआती रिपोर्ट्स में क्रैश होने का दावा किया गया. इस बीच सर्च ऑपरेशन में एक पायलट सुरक्षित मिलने की भी खबरें सामने आ रही हैं, हालांकि आधिकारिक तौर पर इन सबकी पुष्टि नहीं की गई है. वायु सेना की रेस्क्यू और सर्च टीमें संभावित इलाकों में तलाशी अभियान चला रही हैं.

कितना ताकतवर है Su-30MKI?

Indian Air Force के बेड़े में शामिल Sukhoi Su-30MKI को सबसे ताकतवर और हाईटेक फाइटर जेट्स में गिना जाता है. यह दो इंजन वाला मल्टीरोल लड़ाकू विमान है, जिसे एयर डिफेंस, लंबी दूरी की स्ट्राइक, निगरानी और दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमले के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह जेट अत्याधुनिक एवियोनिक्स, मिसाइल सिस्टम और उन्नत रडार से लैस है. हाल के वर्षों में इसमें स्वदेशी तकनीक भी जोड़ी गई है, जिससे इसकी मारक क्षमता और निगरानी शक्ति और बढ़ गई है.

2002 से वायु सेना का हिस्सा

Su-30MKI सितंबर 2002 से भारतीय वायु सेना में शामिल है. इसे रूस के सहयोग से विकसित किया गया था. रूस के फाइटर जेट्स अपनी मजबूत एयरफ्रेम और टिकाऊ डिजाइन के लिए जाने जाते हैं. भारत में इन जेट्स का निर्माण और असेंबली भी की जाती है. समय के साथ इन विमानों को आधुनिक बनाने का काम जारी है, ताकि वे आने वाले कई वर्षों तक सेवा दे सकें.

HAL कर रहा है अपग्रेड

Hindustan Aeronautics Limited (HAL) की मदद से Su-30MKI का बड़ा अपग्रेडेशन प्रोग्राम चल रहा है. भारतीय वायु सेना इन विमानों को अगले 20 साल तक सेवा में बनाए रखना चाहती है. इसके लिए रडार, हथियार प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम में कई सुधार किए जा रहे हैं. इस अपग्रेड के बाद जेट की स्ट्राइक रेंज, सटीकता और युद्ध क्षमता और बेहतर हो जाएगी.

2023 में हुआ बड़ा रक्षा सौदा

सितंबर 2023 में भारत सरकार ने करीब 45,000 करोड़ रुपये के 9 रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी थी. इसमें 12 नए Su-30MKI फाइटर जेट और हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं. इसके अलावा डोर्नियर विमान के अपग्रेडेशन की भी योजना है. इससे वायु सेना की ताकत और बढ़ेगी.

मिग-21 की जगह ले रहा है सुखोई

नवंबर 2023 में राजस्थान के बाड़मेर जिले स्थित उतरलाई एयरबेस पर तैनात मिग-21 स्क्वाड्रन को हटाकर उसकी जगह Su-30MKI स्क्वाड्रन को तैनात किया गया था. पिछले 9 वर्षों में इस इलाके में 8 मिग-21 विमान क्रैश हो चुके थे, जिसके बाद पुराने विमानों को हटाने की मांग तेज हो गई थी. हालांकि, देश के कुछ अन्य एयरबेस पर अब भी मिग-21 की तैनाती है, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें आधुनिक विमानों से बदला जा रहा है.

जांच के बाद साफ होगी स्थिति

फिलहाल लापता Su-30MKI को लेकर वायु सेना की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है. सर्च ऑपरेशन जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. अगर यह क्रैश की घटना साबित होती है, तो तकनीकी या मौसम से जुड़ी वजहों की भी पड़ताल की जाएगी. देश की सुरक्षा के लिहाज से यह मामला बेहद महत्वपूर्ण है. पूरे घटनाक्रम पर वायु सेना और रक्षा मंत्रालय की नजर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका का F-15 लड़ाकू विमान कुवैत में क्रैश, ईरान ने किया मार गिराने का दावा; सामने आया .

असम में IAF का ताकतवर सुखोई जेट रडार से लापता, क्रैश होने की संभावना; सर्च ऑपरेशन जारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News