Sport : RCB vs CSK: टिम डेविड की आंधी में उड़ी चेन्नई सुपर किंग्स, IPL 2026 में मिली लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रनों से रौंदा #INA

RCB vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 11वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हरा दिया है. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिए 251 रनों की टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स 207 रनों पर सिमट गई है. सीएसके के लिए सरफराज खान ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली. जबकि प्रशांत वीर 43 रन बनाए, लेकिन आरसीबी के लिए टिम डेविड ने नाबाद 70 रनों की मैच इम्पैक्ट पारी खेली. 

ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन हुए बुरी तरह से फ्लॉप

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिए 251 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. 2.5 ओवर में सिर्फ 30 रन के स्कोर पर चेन्नई ने 3 विकेट गंवा दिए. ऋतुराज गायकवाड़ (7), आयुष म्हात्रे (1) और संजू सैमसन (9) रन बनाकर चलते बने. इसके बाद 108 रन के स्कोर तक चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट गंवा दिए.

सरफराज खान ने खेली चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी पारी

इस दौरान सिर्फ सरफराज खान ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अर्धशतक लगाया. फिर एक ही ओवर में क्रुणाल पांड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के 2 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा. पहले उन्होंने सरफराज खान को चलता किया. सरफराज खान सिर्फ 25 गेंदों पर 50 रनों की तूफानी खेली. इसके बाद कार्तिक शर्मा को 6 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. इसके बाद अभिनंदन सिंह ने शिवम दुबे को चलता किया. दुबे 13 गेंद पर 18 रन बनाए. 

प्रशांत वीर ने बनाए 43 रन

इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने प्रशांत वीर को आउट कर चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की बची उम्मीद भी खत्म कर दी. प्रशांत वीर 29 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुए. फिर सुयश शर्मा ने जिमी ओवरटन को पवेलियन भेजा. ओवरटन 16 गेंद पर 37 रन बनाए. फिर चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम 207 रनों पर सिमट गई. आखिरी में अंशुल कंबोज 12 गेंद पर 19 रन बनाए.  

RCB के लिए भुवनेश्वर कुमार ने लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट

RCB के लिए भुवनेश्वर कुमार ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 41 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. जैकब डफी और क्रुणाल पांड्या और अभिनंदन सिंह ने 2-2 विकेट लिए. 

डेविड डेविड ने खेली आरसीबी के लिए अहम पारी

IPL 2026 के 11वें मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 विकेट पर 250 रनों का स्कोर खड़ा किया. आरसीबी के लिए टिम डेविड ने सबसे ज्यादा 25 गेंदों पर 3 चौके और 8 छक्के की मदद से 70 रनों की नाबाद और अहम पारी खेली. डेविड की इस पारी ने आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया.

वहीं देवदत्त पडिक्कल 29 गेंद पर 50 रन बनाए. कप्तान रजत पटीदार ने सिर्फ 19 गेंदों पर नाबाद 48 रनों की पारी खेली. वहीं फिल सॉल्ट ने 30 गेंद पर 46 रन बनाए. जबकि विराट कोहली ने 18 गेंद पर 28 रनों का योगदान दिया. चेन्नई के लिए अंशुल कंबोज, शिवम दुबे और जिमी ओवरटन ने 1-1 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें:  RCB vs CSK: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, बने IPL के नंबर-1 गेंदबाज, नाम किया ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना मुश्किल

RCB vs CSK: टिम डेविड की आंधी में उड़ी चेन्नई सुपर किंग्स, IPL 2026 में मिली लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रनों से रौंदा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button