अमेरिका में बदमाशों ने फिर किया हिंदू मंदिर पर हमला, लिखीं भारत विरोधी बातें; साल में चौथा ऐसा मामला
Hindu Temple Attack: अमेरिका में एक बार फिर से हिंदू मंदिरों को निशाना गया है, जहां ताजा मामले में इंडियाना में एक हिंदू मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और मंदिर की नेमप्लेट को बिगाड़ दिया गया। इस घटना की शिकागो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कड़ी निंदा की है और इसे निंदनीय बताया है।
HighLights
अमेरिका में एक बार फिर से हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया
इंडियाना में एक हिंदू मंदिर को बदमाशों ने किया क्षतिग्रस्त
एक साल के भीतर चौथा ऐसा मामला है, जहां मंदिरों को बिगाड़ा गया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में हिंदू मंदिरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जहां ऐसी ही एक और घटना सामने आई है। ताजा मामले में कुछ बदमाशों ने इस हफ्ते की शुरुआत में इंडियाना में एक हिंदू मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया, जहां मंदिर की नेमप्लेट को बिगाड़ गया। बदमाशों द्वारा मंदिर परिसर की दीवारों पर भारत और हिंदू विरोधी स्लोगन भी लिखे गए। यह घटना 10 अगस्त को ग्रीनवुड सिटी स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में हुई।
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने की कड़ी निंदा
इस घटना की शिकागो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कड़ी निंदा की है और इसे निंदनीय बताया है। उन्होंने इस बारे में बयान भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मंदिर के मुख्य साइनबोर्ड को विकृत कर दिया गया है। उन्होंने इसके साथ ही मंदिर क्षेत्र में उपद्रवियों के खिलाफ सतर्कता बरतने का आह्वान किया है।
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने अपने X पोस्ट में लिखा, ‘वाणिज्य दूतावास समुदाय के संपर्क में है और त्वरित कार्रवाई के लिए मामले को कानून लागू करने अधिकारियों के सामने उठाया है। आज महावाणिज्यदूत ने ग्रीनवुड के माननीय मेयर सहित भक्तों और स्थानीय नेतृत्व की एक सभा को संबोधित किया, जिसमें एकता और एकजुटता और उपद्रवियों के खिलाफ सतर्कता का आह्वान किया गया।’
Desecration of main signboard of the BAPS Swaminarayan Temple in Greenwood, Indiana is reprehensible. The Consulate is in touch with the community and has raised the matter with law enforcement authorities for prompt action. Today Consul General addressed a gathering of devotees…
बता दें कि यह एक साल से भी कम समय के अंदर चौथी घटना है, जब किसी मंदिर पर हमला किया गया है। इससे पहले मार्च में भी अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एक बीएपीएस हिंदू मंदिर को कुछ अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया था। तब उस समय के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की थी और इसे ‘घृणित’ करार दिया था।
यह भी पढ़ें-आयरलैंड में बढ़ी भारतीयों पर नस्लीय हिंसा, सुरक्षा कारणों से इंडिया डे समारोह टला
अमेरिका में बदमाशों ने फिर किया हिंदू मंदिर पर हमला, लिखीं भारत विरोधी बातें; साल में चौथा ऐसा मामला
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,