दिल्ली में आधी रात पुलिस-MCD टीम पर पत्थरबाजी:मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने पहुंची थी; आंसू गैस के गोले छोड़े- INA NEWS

दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद कैंपस के पास बने अवैध निर्माण को 17 बुलडोजर से 6 मई की देर रात हटाया गया। यह इलाका रामलीला मैदान के पास है। इस दौरान दिल्ली एमसीडी कर्मचारियों और दिल्ली पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। भीड़ बैरिकेडिंग तोड़ पर कार्रवाई रोकने पहुंची थी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को खदेड़ा। सेंट्रल रेंज के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मधुर वर्मा ने कहा कि कुछ लोगों ने हालात कंट्रोल में हैं। पूरे इलाके को 9 जोन में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि हर जोन की जिम्मेदारी ADCP स्तर के अधिकारी को दी गई। संवेदनशील जगहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। वीडियो के जरिए पत्थरबाजों की पहचान की जाएगी। दरअसल, 6 जनवरी को ही दिल्ली हाईकोर्ट ने मस्जिद और कब्रिस्तान से सटी जमीन से अतिक्रमण (बारात घर और डायग्नोस्टिक सेंटर) हटाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया था। यह है पूरा मामला मस्जिद की प्रबंधन समिति ने MCD के 22 दिसंबर 2025 के आदेश को चुनौती दी है। इस आदेश में कहा गया था कि 0.195 एकड़ ज़मीन (जहां मस्जिद स्थित है) के बाहर बने ढांचे अवैध हैं और उन्हें हटाया जाएगा। MCD का कहना है कि अतिरिक्त जमीन पर मालिकाना या वैध कब्जे के दस्तावेज पेश नहीं किए गए। MCD का यह आदेश 12 नवंबर 2025 को हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के निर्देशों के आधार पर जारी किया गया था। उस आदेश में तुर्कमान गेट के पास रामलीला ग्राउंड से करीब 38,940 वर्ग फुट अतिक्रमण हटाने को कहा गया था, जिसमें सड़क, फुटपाथ, बारात घर, पार्किंग और एक निजी क्लिनिक शामिल हैं। याचिकाकर्ता समिति का कहना है कि यह जमीन वक्फ संपत्ति है और वह इसके लिए वक्फ बोर्ड को लीज किराया देती है। समिति ने साफ किया कि उसे अतिक्रमण हटाने पर आपत्ति नहीं है। बारात घर व क्लिनिक का संचालन बंद किया जा चुका है। उसकी मुख्य आपत्ति कब्रिस्तान को लेकर है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button