Crime – थाने के सामने जिस टपरी पर पुलिस वाले पीते थे चाय, वहां पौने घंटे तक चोरी करता रहा चोर, नहीं लगी भनक- #INA

Kota News: राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा से पुलिस की सतर्कता और गश्त पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है. गुमानपुरा थाना क्षेत्र में एक शातिर चोर ने थाने से महज 20 कदम की दूरी पर स्थित एक बेकरी और चाय की दुकान में सेंधमारी की. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चोर ने करीब 45 मिनट (पौन घंटा) तक इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया, लेकिन बगल में ही स्थित थाने की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी.
जानकारी के अनुसार, यह वारदात 31 मार्च की तड़के करीब 3:30 बजे हुई. जिस दुकान को निशाना बनाया गया, वह गुमानपुरा थाने के बिल्कुल सामने है. यह वही दुकान है जहां अक्सर थाने का स्टाफ चाय पीने आता है. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक अज्ञात चोर ने दुकान के शटर के दोनों ताले तोड़े और अंदर घुस गया. इस दौरान दुकान का शटर करीब एक फीट तक खुला रहा, लेकिन पास से गुजरने वाली पुलिस गश्त या थाने में मौजूद संतरियों की नजर इस पर नहीं पड़ी.
70 हजार का सामान और चिल्लर के बॉक्स पार
दुकानदार अमित चौधरी ने बताया कि चोर ने दुकान से महंगी सिगरेट के पैकेट, गुटखे और खाने-पीने का कीमती सामान समेट लिया. इतना ही नहीं, वह गल्ले में रखे चिल्लर (सिक्कों) से भरे पांच बड़े बॉक्स भी उठा ले गया. अनुमान के मुताबिक, चोर करीब 70 हजार रुपये का माल लेकर फरार हो गया.
ये भी पढ़ें: ताकी पोती की पढ़ाई में दिक्कत न हो, मसालों के डिब्बों में रिटायर्ड डॉक्टर ने छिपाए थे 50 लाख; 20 दिनों में नौकर ने धीरे-धीरे कर दिए गायब
एफआईआर में देरी से व्यापारियों में रोष
पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि घटना की तुरंत सूचना देने और सीसीटीवी फुटेज सौंपने के बावजूद पुलिस का रवैया सुस्त रहा. अमित चौधरी के अनुसार, दो दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई और न ही कागजी कार्रवाई के लिए बुलाया गया. इस प्रशासनिक ढिलाई को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भारी नाराजगी है.
पुलिस का क्या है कहना?
मामले के तूल पकड़ने के बाद गुमानपुरा सीआई महेश कारवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है. पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही चोर को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.
(रिपोर्ट: कामेन्दु जोशी)
थाने के सामने जिस टपरी पर पुलिस वाले पीते थे चाय, वहां पौने घंटे तक चोरी करता रहा चोर, नहीं लगी भनक
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







