यूपी – Moradabad: भोजपुर में युवक की हत्या कर बंद कारखाने में फेंका शव, गला रेतकर की गई वारदात, परिजनों में कोहराम – INA

मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर उसका शव बंद पड़े कारखाने में फेंक दिया गया। उसकी पहचान एहसान हसन उर्फ रितिक (21) पुत्र माजुल रहमान निवासी मोहल्ला बरबलान के रूप में हुई है।


पुलिस ने बताया कि ग्राम रसूलपुर नंगला खेम में बंद कारखाने के अंदर युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button