हरियाणा में इंटरस्टेट उगाही गैंग का खुलासा:पानीपत में 2 डॉक्टरों पर करनी थी फायरिंग; 6 अलग-अलग जगहों पर रची साजिश- INA NEWS

हरियाणा और दिल्ली में बड़े आपराधिक नेटवर्क का खुलासा करते हुए सोनीपत पुलिस की एंटी गैंगस्टर यूनिट (SUAG) ने एक इंटरस्टेट उगाही गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बीते दिनों 5 शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिमांड के दौरान इन बदमाशों से और भी कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। बदमाशों ने ये तो कबूलनामा किया ही कि वे लॉरेंस गैंग से जुड़े हुए हैं, साथ ही ये भी बताया कि उन्होंने प्रदेश भर में दहशत फैलाने का प्लान रचा हुआ था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदमाशों ने बड़ा खुलासा कि वे करोड़ों रुपए की फिरौती के लिए पानीपत में 2 नामी डॉक्टरों पर फायरिंग करने की फिराक में थे। इसके साथ ही हरियाणा और दिल्ली के 6 अलग-अलग ठिकानों पर फायरिंग करने की साजिश रची गई थी। देश की राजधानी दिल्ली के व्यापारियों में भी दहशतगर्दी बनाने का प्लान तैयार किया हुआ था।
मिडलमैन के जरिए गैंगस्टर ऑपरेटिव्स हायर करते थे
पुलिस ने बताया कि 28 मार्च को 5 शार्प शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया था, इससे पहले कि वे अपना प्लान अमल में ला पाते। पूछताछ के दौरान पता चला कि ये शार्पशूटर्स विदेश से संचालित गैंगस्टरों के लिए काम कर रहे थे। आरोपियों ने मध्यस्थों (मिडलमैन) की भूमिका का खुलासा किया, जिनके जरिए गैंगस्टर ऑपरेटिव्स को हायर करते थे। इनका मकसद कारोबारियों और बड़े लोगों को डराकर उनसे उगाही करना था। खास बात यह रही कि आरोपी सीधे गैंगस्टरों के संपर्क में नहीं थे, बल्कि स्थानीय मिडलमैन के जरिए निर्देश मिलते थे। पुलिस अब इन मिडलमैन की तलाश में भी जुटी है। इन शहरों में था टारगेट पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पानीपत में 2 स्थान, दिल्ली में 2 स्थान, रोहतक में 1 स्थान, सोनीपत में 1 स्थान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात को अंजाम देना था। ये सभी जगहें उन कारोबारियों से जुड़ी थीं, जिन्हें पहले धमकियां मिल चुकी थीं। रणदीप मलिक गैंग का कनेक्शन मामले में कुख्यात गैंगस्टर रणदीप मलिक (लॉरेंस गैंग से जुड़ा) का नाम भी सामने आया है। इसके अलावा दीपक बॉक्सर का नाम भी सामने आया है। रणदीप मलिक पर सोनीपत के एक न्यूट्रिशन आउटलेट मालिक से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप है। इसके अलावा दिल्ली और रोहतक के कई कारोबारियों से भी करोड़ों की उगाही की मांग की गई थी।
पुलिस की कार्रवाई जारी सोनीपत डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इस कार्रवाई से हरियाणा और दिल्ली में एक बड़े आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है और संभावित फायरिंग की घटनाओं को समय रहते रोक लिया गया।
अब सिलसिलेवार पढ़िए पानीपत में किस-किस को मिली धमकी…
केस 1: भाजपा नेता से ₹5 करोड़ की मांग पानीपत के अंसल निवासी भाजपा नेता और चिकित्सक डॉ. गौरव श्रीवास्तव को वॉट्सएप पर धमकी भरी कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को रणदीप मलिक बताते हुए कहा कि उसके पास डॉक्टर के परिवार, घर और उनके क्लिनिक की पूरी जानकारी है। अगर 5 करोड़ रुपए नहीं दिए, तो परिवार समेत गोलियां मार देंगे। डॉ. गौरव पानीपत निगम में मनोनीत पार्षद भी हैं।
केस 2: मिट्ठन स्वीट्स के मालिकों को धमकी दूसरी धमकी फतेहपुरी चौक स्थित मिट्ठन स्वीट्स के मालिकों को मिली है। दुकान मालिक रजनीश और योगेश को भी वॉट्सएप कॉल के जरिए धमकाया गया। रणदीप मलिक ने उनसे भी 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। रजनीश के अनुसार, रणदीप ने कहा- चालाकी करने की कोशिश न करें और चुपचाप रकम का इंतजाम करें।
केस 3: बिजनेसमैन से मांगी ₹10 करोड़ की रंगदारी इसराना निवासी सुक्रमपाल का कहना है कि 24 मार्च 2026 को उन्हें वॉट्सएप पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। जिसमें उसने 10 करोड़ रुपए देने के लिए कहा। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा रणदीप मलिक बताया। सुक्रमपाल के अनुसार, धमकी देने वाले ने कहा- अगर जल्द ही रुपए नहीं दिए गए, तो बड़ी वारदात करेंगे। सुक्रमपाल ने इसराना थाना पुलिस को मामले की सूचना दी है। सुक्रमपाल का गुरुग्राम में एक शोरूम है, जो किराए पर दिया हुआ है। साध ही कई एकड़ कृषि भूमि भी है।
केस 4: दुकानदार से ₹2 करोड़ मांगे 24 मार्च की शाम 4:41 बजे इसराना के ही एक अन्य निवासी हरेन्द्र को भी सुक्रमपाल की तरह की धमकी मिली। हरेन्द्र को वॉट्सएप कॉल पर ही धमकी मिली। आरोपी ने खुद को लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया। हरेंद्र के अनुसार, कॉल कटने के बाद बदमाश ने वॉट्सएप पर मैसेज भेजकर धमकी दी कि अगर पैसा नहीं पहुंचा, तो उसे गोलियों से भून दिया जाएगा।
केस 5: रविंद्रा अस्पताल संचालक से मांगे ₹2 करोड़ मांगे बदमाशों ने मॉडल टाउन स्थित रविंद्रा अस्पताल संचालक डॉ. तुषार को भी वॉट्सएप कॉल की थी। बदमाशों ने डॉ. तुषार से भी 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी थी। इसके साथ ही बदमाशों ने कहा था कि पैसों का इंतजाम होते ही जल्द ही इसी नंबर पर कॉल बैक करनी है।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |


