IPL 2025: ऋषभ पंत के लिए संजीव गोयनका ने क्यों लुटाए 27 करोड़? खुद बताई वजह #INA

Rishabh Pant IPL 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे थे. पंत को एलएसजी ने 27 करोड़ में खरीदा था. एलएसजी द्वारा पंत पर लगाई इतनी बोली ने फैंस और बाकी टीमों को हैरान कर दिया था. अब इस मुद्दे पर खुद एलएसजी के ओनर संजीव गोयनका ने चुप्पी तोड़ी है.

27 करोड़ क्यों दिए?

संजीव गोयनका हाल ही में एक पॉडकास्ट में आए थे जिसमें उन्होंने ऋषभ पंत पर 27 करोड़ खर्च करने का कारण बताया है. गोयनका ने कहा है कि हमारे ऋषभ पंत पर 27 करोड़ की बोली लगाने का बड़ा कारण दिल्ली कैपिटल्स के ओनर पार्थ जिंदल थे. हमें पता था कि वे पंत के लिए क्रेजी हैं. अगर वे श्रेयस के लिए 26.50  तक जा सकते हैं तो पंत के लिए 26.75 करोड़ तक भी जा सकते हैं.  इसलिए हमने 27 करोड़ की बोली लगाई.  

 

 

 


[ad_2]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button