J&K – Terrorist Attack: किश्तवाड़ में आतंकियों ने दो वीडीजी सदस्यों को मार डाला, CM उमर अब्दुल्ला ने जताया शोक – #NA

आतंकियों ने मुंजलाधार(अधवारी) में ग्राम रक्षा समूह के दो सदस्यों की अपहरण करने के बाद गोलीमार हत्या कर दी। सुरक्षाबलों ने इलाका घेर लिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। मारे गए वीडीजी सदस्यों की पहचान कुलदीप कुमार और नजीर अहमद के रूप में हुई है। दोनों ओहली कोंतवाड़ा के रहने वाले हैं। वारदात की जिम्मेदारी आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली है। 


सूत्रों के अनुसार, आतंकी वीरवार को गांव में घुसे और कुलदीप व नजीर को अपने साथ लेते गए। जंगल में ले जाकर दोनों को गोली मार दी। दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं। वायरल फोटो में दोनों युवकों की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है, साथ ही उनके हाथ भी पीछे बंधे हुए हैं।


मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने घटना की निंदा करते हुए इसे बर्बर घटनाक्रम बताया है। उन्होंने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति दुख जताते हुए संवेदना प्रकट की है।

यह पोस्ट सबसे पहले अमर उजाला डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने अमर उजाला डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है, साथ में अमर उजाला डॉट कोम का सोर्स लिंक दिया जा रहा है आप चाहें तो सोर्स लिंक से भी आर्टिकल पढ़ सकतें हैं
The post appeared first on live amar ujala.Source link

Back to top button