J&K – Vaishno Devi Yatra: चार दिन में 1.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन, रविवार शाम तक 40 हजार और हुए पंजीकरण – #NA

नवरात्र पर पहले चार दिन में लगभग 1.70 लाख श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। प्रथम नवरात्र पर जहां वीरवार को 44 हजार भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेका था, वहीं शुक्रवार को 38 हजार भक्तों ने मां के दर्शन किए। तीसरे दिन वीकेंड होने के कारण भक्तों का आंकड़ा 48 हजार रहा था। चौथे नवरात्र पर शाम छह बजे तक 40 हजार के करीब श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 12 बजे तक 15 हजार, दोपहर तीन बजे तक 21 हजार व शाम छह बजे तक 40 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। हालांकि कक्ष के बंद होने को अभी चार घंटे शेष थे। शनिवार व रविवार को भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी रहती है। वहीं दिन भर मौसम साफ रहा। इस कारण श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं मिलती रहीं। वहीं कटड़ा से सांझी छत के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी दिनभर जारी रही और अर्धकुंवारी से भवन तक बैटरी कार सेवा भी मिलती रही।
यह पोस्ट सबसे पहले अमर उजाला डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने अमर उजाला डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है, साथ में अमर उजाला डॉट कोम का सोर्स लिंक दिया जा रहा है आप चाहें तो सोर्स लिंक से भी आर्टिकल पढ़ सकतें हैं
The post appeared first on live amar ujala.Source link





