Sport : जो टीम IPL 2026 में सबसे अधिक दिनों तक टेबल टॉपर रही, वही प्लेऑफ के लिए नहीं कर पाई क्वालीफाई #INA

AMOUNT OF DAYS AS TABLE TOPPERS IN IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की लीग स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं. अब 26 मई से प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें पहला क्वालीफायर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है. इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी होंगी. मगर, क्या आपको मालूम है कि आईपीएल 2026 की लीग स्टेज पर जो टीम सबसे अधिक वक्त तक टेबल टॉपर रही, लेकिन वो टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी…

22 दिन तक टेबल टॉपर रहने वाली टीम नहीं कर पाई प्लेऑफ में क्वालीफाई

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की लीग स्टेज पर 70 मुकाबले खेले गए, जो 58 दिनों में हुए. सीजन की शुरुआत 28 मार्च को हुई थी और आखिरी लीग मैच 24 मई को खेला गया. ऐसे में 58 दिनों में से जिस टीम ने सबसे अधिक वक्त तक अंक तालिका पर राज किया, वो कोई और नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम है. जी हां, पंजाब ने अंक तालिका में सबसे अधिक दिनों तक पहले स्थान पर राज किया. PBKS 22 दिनों तक टेबल टॉपर रही.

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 दिन, रास्थान रॉयल्स 13 दिन, सनराइजर्स हैदराबाद 4 दिन और गुजरात टाइटंस एक दिन अंक तालिका में नंबर-1 पर रही. हालांकि, इन चारों टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है.

शुरुआती 7 मैचों में एक मैच भी नहीं जीती PBKS

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई थी. फ्रेंचाइजी ने बैक टू बैक जीत दर्ज की थीं और शुरुआती 7 मैचों तक पंजाब को एक भी मैच में हार नहीं मिली थी. 7 में से टीम ने 6 मैच जीते थे और एक मैच बारिश में धुल गया था. मगर, फिर पंजाब किंग्स की गाड़ी जीत की पटरी से उतर गई और फिर टीम एक के बाद एक 6 मुकाबले हार गई. जी हां, पंजाब को 6 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा, जिसका नतीजा ये रहा कि पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई.

पंजाब किंग्स ने आखिरी लीग में दर्ज की जीत

पंजाब किंग्स की टीम लगातार 6 मैच हारने के बाद आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलने उतरी. इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी की बदौलत पंजाब ने 15 अंक के साथ मुकाबले को जीता और प्लेऑफ की दावेदारी पेश की थी.

मगर, फिर राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी लीग मैच में जीत दर्ज की और 16 अंक के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया. नतीजन, पंजाब की टीम टॉप-4 में नहीं पहुंच सकी और लीग स्टेज से ही बाहर हो गई. जबकि शुरुआत में इस टीम ने इतना शानदार खेल दिखाया था कि सभी को लग रहा था कि पंजाब किंग्स सबसे पहले प्लेऑफ में क्वालीफाई करेगी.

IPL 2026 की अपडेट प्वॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार NRR अंक
1 RCB 14 9 5 +0.783 18
2 GT 14 9 5 +0.695 18
3 SRH 14 9 5 +0.524 18
4 RR 14 8 6 +0.189 16
5 PBKS 14 7 6 +0.309 15
6 DC 14 7 7 -0.651 14
7 KKR 14 6 7 -0.147 13
8 CSK 14 6 8 -0.345 12
9 MI 14 4 10 -0.584 8
10 LSG 14 4 10 -0.751 8

ये भी पढ़ें: IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, नंबर-6 पर विराट, तो शुभमन इस नंबर पर हैं काबिज

जो टीम IPL 2026 में सबसे अधिक दिनों तक टेबल टॉपर रही, वही प्लेऑफ के लिए नहीं कर पाई क्वालीफाई





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button